[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion सोमवती अमावस्या 2026: अधिक मास का दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि और धन लाभ के उपाय

सोमवती अमावस्या 2026: अधिक मास का दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि और धन लाभ के उपाय

0
सोमवती अमावस्या 2026: अधिक मास का दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि और धन लाभ के उपाय
आज सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग

Somvati Amavasya 2026: हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का अत्यंत विशेष महत्व माना जाता है. जब अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है, तब यह शुभ संयोग बनता है. वर्ष 2026 की पहली सोमवती अमावस्या और भी खास है क्योंकि यह अधिक मास में पड़ रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दुर्लभ महासंयोग में भगवान शिव, माता पार्वती और पितरों की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और सामर्थ्य अनुसार दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है तथा नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलती है.

सोमवती अमावस्या 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 14 जून 2026, रविवार को दोपहर 12:20 बजे प्रारंभ होगी और 15 जून 2026, सोमवार को सुबह 08:24 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि मान्य होने के कारण सोमवती अमावस्या का मुख्य व्रत, स्नान और पूजन 15 जून 2026 को किया जाएगा.

पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें पीपल पूजा

सोमवती अमावस्या का दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा कर उसकी परिक्रमा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. साथ ही श्राद्ध, तर्पण और पितृ कर्म करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पितृ दोष से मुक्ति मिलने की मान्यता है.

धन लाभ और आर्थिक समृद्धि के उपाय

मां लक्ष्मी की कृपा के लिए उपाय

शाम के समय मां लक्ष्मी को पीली कौड़ियां अर्पित करें. अगले दिन इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन आगमन के योग मजबूत होते हैं.

पीपल के नीचे दीपक जलाएं

पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है.

जलचरों को भोजन कराएं

नदी या तालाब में मछलियों को शक्कर मिले आटे की गोलियां खिलाने से आर्थिक तंगी दूर होने और धन लाभ के योग बनने की मान्यता है.

Previous article ज्येष्ठ अधिक अमावस्या आज, पितरों की कृपा पाने के लिए करें इन चीजों का दान 
Next article रोहतास में नियमों को ताक पर रखकर ई-रिक्शा चला रहे नाबालिग, सड़कों पर बढ़ा हादसों का खतरा, प्रशासन पर उठे सवाल
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel