[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Somvati Amavasya 2024: ग्रह दोष से मुक्ति और पितरों की तृप्ति के लिए सोमवती अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान

Somvati Amavasya 2024: ग्रह दोष से मुक्ति और पितरों की तृप्ति के लिए सोमवती अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान

0
Somvati Amavasya 2024: ग्रह दोष से मुक्ति और पितरों की तृप्ति के लिए सोमवती अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान
Somvati Amavasya 2024

Somvati Amavasya 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या (नई चंद्रमा की रात) को बेहद पवित्र माना गया है. इस दिन किए गए धार्मिक कार्य, पूजा और दान का फल कई गुना अधिक मिलता है. जब अमावस्या सोमवार को पड़ती है, तो इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है.यह दिन खासतौर पर भगवान शिव की आराधना और पितरों (पूर्वजों) को तृप्ति प्रदान करने के लिए समर्पित है.

कब है सोमवती अमावस्या

सोमवती अमावस्या 2024 इस साल 30 दिसंबर को आ रही है. यह दिन न केवल आत्मिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि आपके जीवन में मौजूद ग्रह दोषों को दूर करने और सुख-शांति लाने का भी बेहतरीन अवसर है.

Vastu Tips: घर में बढ़ गई है नकारात्मक शक्तियां तो इस यंत्र को रखने से चमत्कारी लाभ होगा

सोमवती अमावस्या पर करें दान

माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने और पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष वस्तुओं का दान करना चाहिए. साथ ही, इस दिन किए गए दान से कुंडली के दोष कम होते हैं और मानसिक शांति मिलती है. इस दिन किए गए धार्मिक कार्य न केवल आपके लिए लाभकारी होते हैं, बल्कि आपके परिवार और पूर्वजों के लिए भी पुण्य का कारण बनते हैं. जानिए इस सोमवती अमावस्या पर कौन-कौन सी चीजों का दान करना शुभ माना गया है और इनके पीछे क्या धार्मिक मान्यता जुड़ी है.

शिव कृपा पाने के लिए करें ये दान

अगर आप भगवान शिव की कृपा चाहते हैं, तो सोमवती अमावस्या के दिन दूध, चीनी, सफेद वस्त्र जैसी चीजों का दान करें. ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और आपके सभी कार्य सफल होते हैं.

चंद्र दोष से मुक्ति के उपाय

सोमवार चंद्र देव को भी समर्पित है. इस दिन चावल, कपूर, मोती, शंख और चांदी दान करने से चंद्र दोष दूर होता है.यह मानसिक शांति लाने और कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने का सबसे सरल उपाय माना गया है.

ग्रह दोष से राहत के लिए दान

मंगल दोष: अगर आप मंगल महादशा से परेशान हैं, तो इस दिन मूंगा, गेहूं, मसूर की दाल, लाल चंदन और मिट्टी का दान करें.

शनि दोष: शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए तेल, लोहे की वस्तुएं, या छाता दान करना लाभदायक होता है.

पूर्वजों की प्रसन्नता के लिए दान

यदि आप सोमवती अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार दान करते हैं, तो इससे आपके पूर्वज प्रसन्न होते हैं. साथ ही, काले तिल, जल, दही, शहद, गाय का दूध, गंगाजल, वस्त्र और भोजन का दान करने से पितृ दोष समाप्त होता है और जीवन में समृद्धि आती है. सोमवती अमावस्या पर, इन उपायों को अपनाकर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ला सकते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Previous article खरमास शुरू होने से पहले सस्ता हो गया सोना, 350 रुपये टूटी चांदी
Next article बर्थडे के 2 दिन बाद ही मुश्किल में फंसे धर्मेंद्र, दिल्ली की कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में भेजा समन, जानें किससे जुड़ा है मामला
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel