[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion आने वाले सूर्यग्रहण का करियर और धन पर क्या पड़ेगा असर, ज्योतिष से जानें संकेत

आने वाले सूर्यग्रहण का करियर और धन पर क्या पड़ेगा असर, ज्योतिष से जानें संकेत

0
आने वाले सूर्यग्रहण का करियर और धन पर क्या पड़ेगा असर, ज्योतिष से जानें संकेत
सूर्य ग्रहण 2026 का करियर, नौकरी और धन पर असर

Solar Eclipse 2026: साल 2026 का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को होगा, जिसमें सूर्य के चारों ओर चमकदार रिंग दिखेगी. यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक मान्य नहीं होगा. 17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण न केवल प्रकृति में बदलाव लाता है, बल्कि इसका प्रभाव हमारे जीवन, विशेष रूप से करियर और धन पर भी देखने को मिलता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने बाताया कि सूर्य को आत्मबल, पद-प्रतिष्ठा, नौकरी, प्रशासन और नेतृत्व का कारक माना जाता है. ऐसे में सूर्य ग्रहण का असर व्यापक होता है.

सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व

ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण तब होता है जब राहु या केतु सूर्य को ढक लेते हैं. इस दौरान सूर्य की ऊर्जा कमजोर हो जाती है. इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति की कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ता है. इस समय जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं.

करियर पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

  • सूर्य ग्रहण के समय करियर से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.
  • नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में राजनीति या विवाद से दूर रहना चाहिए.
  • नई नौकरी बदलने या बड़े फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा.
  • उच्च पद पर बैठे लोगों को अपने व्यवहार और निर्णयों में संयम रखना चाहिए.
  • सरकारी नौकरी, प्रशासन और प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए यह समय थोड़ा संवेदनशील हो सकता है.
  • हालांकि, जो लोग मेहनती और अनुशासित हैं, उनके लिए ग्रहण आत्ममंथन का अवसर भी बन सकता है.

धन और आर्थिक स्थिति पर असर

  • सूर्य ग्रहण का प्रभाव धन संबंधी मामलों पर भी पड़ता है.
  • इस दौरान बड़े निवेश, शेयर बाजार या जोखिम भरे सौदों से बचना चाहिए.
  • खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी है.
  • पुराने कर्ज या भुगतान से जुड़ी चिंताएं सामने आ सकती हैं.
  • हालांकि, यह समय भविष्य की आर्थिक योजनाओं पर दोबारा सोचने और सुधार करने के लिए अच्छा माना जाता है.

किन लोगों को रहना चाहिए ज्यादा सावधान

जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर है या सूर्य से संबंधित दशा चल रही है, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. सिंह राशि या सूर्य प्रधान जातकों पर इसका प्रभाव थोड़ा अधिक हो सकता है. ऐसे लोग आत्मविश्वास बनाए रखें और धैर्य से काम लें.

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें

  • ग्रहण काल में महत्वपूर्ण निर्णय टालें
  • सूर्य मंत्र का जाप करें
  • अहंकार और क्रोध से दूर रहें
  • वरिष्ठों और पिता का सम्मान करें

17 फरवरी का सूर्य ग्रहण करियर और धन के मामले में सतर्कता की सीख देता है. यह समय घबराने का नहीं, बल्कि संयम, धैर्य और आत्मविश्लेषण का है. सही सोच और सही दिशा में किए गए प्रयास भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

Previous article हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मान गया पाकिस्तान! 15 फरवरी को श्रीलंका में होगा मैच 
Next article बंगाल को लेकर चुनाव आयोग में बड़ी बैठक आज, मनोज कुमार कोलकाता से दिल्ली पहुंचे
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel