[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion कुंभ राशि में त्रिग्रही महासंयोग, शुक्र-बुध और राहु की युति से बदलेगा इन राशियों का भाग्य

कुंभ राशि में त्रिग्रही महासंयोग, शुक्र-बुध और राहु की युति से बदलेगा इन राशियों का भाग्य

0
कुंभ राशि में त्रिग्रही महासंयोग, शुक्र-बुध और राहु की युति से बदलेगा इन राशियों का भाग्य
शुक्र गोचर का प्रभाव

Shukra Gochar 2026: शुक्र देव 6 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश कर बुध और राहु के साथ ‘त्रिग्रही योग’ बनाएंगे, जो प्रेम और आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव और बड़े बदलावों का संकेत है. इस गोचर पर देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि जटिलताओं के बीच संभलने का अवसर देगी. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने बताया कि फरवरी माह के तीसरे में सप्ताह में सूर्य और मंगल के भी कुंभ में आने से बनने वाला ‘पंचग्रही योग’ रिश्तों में तनाव, अहंकार और आर्थिक निर्णयों में तीव्रता लाएगा. प्रेम, सौन्दर्य और वैभव के कारक ग्रह शुक्र का यह संचरण, राहु की आकस्मिकता और मंगल-सूर्य की ऊर्जा के प्रभाव में आकर व्यक्तिगत संबंधों और धन प्रबंधन में परिवर्तनकारी दौर लेकर आएगा.

मेष राशि: आपकी राशि के एकादश भाव में शुक्र, बुध और राहु की युति आपके आय के स्रोतों में अचानक वृद्धि करेगी. सूर्य और मंगल के प्रभाव से बड़े भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आर्थिक लाभ निश्चित है.

वृषभ राशि: आपकी राशि के दशम भाव में पंचग्रही योग आपके करियर में बड़ी छलांग का संकेत है. राहु और बुध की उपस्थिति कलात्मक क्षेत्र के लोगों को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिला सकती है, हालांकि कार्यक्षेत्र पर राजनीति से बचना होगा.

मिथुन राशि: आपकी राशि के नवम भाव में यह गोचर आपकी धार्मिक यात्राओं और उच्च शिक्षा के योग बनाएगा. सूर्य और मंगल के आने से पिता के साथ कुछ तनाव संभव है, लेकिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

कर्क राशि: आपकी राशि के अष्टम भाव में ग्रहों का जमावड़ा अचानक धन लाभ करा सकता है. राहु और शुक्र के कारण अनैतिक कार्यों से बचें, वरना सूर्य और मंगल कानूनी उलझनें पैदा कर सकते हैं.

सिंह राशि: आपकी राशि के सप्तम भाव में शुक्र और बुध की युति विवाह के नए प्रस्ताव लाएगी. हालांकि, बाद में सूर्य और मंगल के प्रवेश से जीवनसाथी के साथ ‘ईगो क्लैश’ बढ़ सकता है; वाणी पर संयम रखें.

कन्या राशि:  आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर विरोधियों पर विजय दिलाएगा, लेकिन राहु और मंगल की उपस्थिति स्वास्थ्य के लिए संवेदनशील है, इस दौरान आंख और पेट की समस्या बढ़ सकती है. कर्ज लेने से बचें.

तुला राशि: आपकी राशि के पंचम भाव में यह योग प्रेम संबंधों और रचनात्मकता के लिए वरदान है. विद्यार्थियों को राहु के प्रभाव से एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है. सूर्य-मंगल प्रतियोगिता में सफलता दिलाएंगे.

वृश्चिक राशि: आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र सुख-सुविधाओं और वाहन पर खर्च कराएंगे. मंगल की उपस्थिति घर में मरम्मत का काम शुरू करवा सकती है, लेकिन माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.

धनु राशि: आपकी राशि के तीसरे भाव में यह गोचर आपके साहस और पराक्रम को बढ़ाएगा. मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को बुध-राहु की वजह से संचार के नए तरीके अपनाने का लाभ मिलेगा.

मकर राशि: आपकी राशि के द्वितीय भाव में ग्रहों की युति बैंक बैलेंस बढ़ाने वाली होगी. राहु और शुक्र का प्रभाव वाणी में सम्मोहन पैदा करेगा, पर खान-पान में अधिक तामसिक भोजन से सेहत बिगड़ सकती है.

कुंभ राशि: आपकी राशि के लग्न भाव में त्रिग्रही और पंचग्रही योग बन रहा है. यह आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएगा, लेकिन सूर्य और मंगल की ऊर्जा आपको थोड़ा क्रोधी या जिद्दी भी बना सकती है. धैर्य से काम लें.

मीन राशि: आपकी राशि के बारहवें भाव में शुक्र और बुध विदेश यात्रा और लग्जरी पर खर्च बढ़ाएंगे. राहु और मंगल के कारण अनिद्रा या मानसिक तनाव हो सकता है. निर्यात से जुड़े व्यवसाय में भारी मुनाफा होने के योग हैं.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: कुण्डली में छिपे हैं धनवान बनने के राज, जानें आपकी किस्मत में राजयोग है या दरिद्र योग?

Also Read: शादी में आ रही है बार-बार बाधा? जानें आपकी कुंडली के किस दोष में छिपा है देरी का कारण

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel