[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion बसोड़ा का पावन दिन, होगी रोगों से रक्षा की विशेष पूजा

बसोड़ा का पावन दिन, होगी रोगों से रक्षा की विशेष पूजा

0
बसोड़ा का पावन दिन, होगी रोगों से रक्षा की विशेष पूजा
शीतला अष्टमी के दिन मनाया जाएगा बसोड़ा पर्व

Sheetla Ashtami 2026: आने वाले 11 मार्च 2026 को शीतला अष्टमी यानी बसोड़ा का पर्व मनाया जाएगा. यह दिन मां शीतला को समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां शीतला की पूजा करने से चेचक, त्वचा रोग, बार-बार होने वाला बुखार और अन्य बीमारियों से रक्षा मिलती है. खास तौर पर बच्चों की सेहत और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए यह पूजा बहुत शुभ मानी जाती है.

इस दिन की एक खास परंपरा है कि अष्टमी के दिन घर में चूल्हा या गैस नहीं जलाया जाता. सप्तमी के दिन ही भोजन बनाकर रखा जाता है और अगले दिन वही ठंडा या बासी भोजन माता को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है. इसी कारण इस पर्व को कई जगह बसोड़ा भी कहा जाता है.

बसोड़ा की परंपरा और महत्व

शीतला अष्टमी  का संदेश यह है कि जीवन में शांति, स्वच्छता और संयम बनाए रखा जाए. मान्यता है कि मां शीतला ठंडक और शांति की प्रतीक हैं. इसलिए उन्हें ठंडे भोजन का भोग लगाया जाता है. इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और पूरे विधि-विधान से मां शीतला की पूजा करते हैं. पूजा में दही, ठंडा जल, रोटी और चावल अर्पित किए जाते हैं. कई जगहों पर माता की कथा सुनने और मंत्र जाप करने की भी परंपरा है.

शीतला अष्टमी पर क्या करें?

इस दिन कुछ खास धार्मिक नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है.

  • सप्तमी के दिन पूड़ी, हलवा, दही, मीठे चावल और बेसन की रोटी बनाकर रख लें.
  • अष्टमी के दिन चूल्हा या गैस बिल्कुल न जलाएं.
  • ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके मां शीतला को ठंडा जल, दही, रोटी और चावल अर्पित करें.
  • घर के मुख्य द्वार पर नीम के पत्तों की तोरण लगाएं.
  • “ॐ शीतलाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें और माता की कथा सुनें.
  • नीम के पत्तों को परिवार के ऊपर से सात बार घुमाकर भीमसेनी कपूर, 7 लौंग और एक तेजपत्ता के साथ मिट्टी के दीपक में जलाएं.
  • नीम के पत्तों वाला जल पूरे घर में छिड़कें.
  • ठंडा भोजन और दही-मीठा जरूरतमंद लोगों को दान करें.

शीतला अष्टमी पर क्या न करें?

  • इस दिन कुछ बातों से बचना भी जरूरी माना गया है.
  • चूल्हा या गैस न जलाएं.
  • गर्म और तामसिक भोजन न बनाएं.
  • घर में क्रोध, झगड़ा या कलह न करें.
  • बच्चों को जरूर खिलाएं प्रसाद

पूजा के बाद मां शीतला को दही-मिश्री का भोग लगाया जाता है. इसके बाद वही प्रसाद पूरे परिवार के साथ ग्रहण किया जाता है. खास तौर पर बच्चों को यह प्रसाद जरूर खिलाया जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इससे उनकी सेहत अच्छी रहती है और रोगों से रक्षा होती है.

ये भी देखें: शीतला अष्टमी पर क्यों नहीं जलाया जाता चूल्हा, जानिए इसकी धार्मिक मान्यता

Previous article आज का फ्यूल अपडेट, जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के नए रेट
Next article यूट्यूबर ने LIVE स्ट्रीम में की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी बोले- हंसी-मजाक, ट्रोलिंग क्यों?
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel