[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Shattila Ekadashi Remedies: षटतिला एकादशी के दिन तिल से करें ये रामबाण उपाय, दूर होंगी बाधाएं

Shattila Ekadashi Remedies: षटतिला एकादशी के दिन तिल से करें ये रामबाण उपाय, दूर होंगी बाधाएं

0
Shattila Ekadashi Remedies: षटतिला एकादशी के दिन तिल से करें ये रामबाण उपाय, दूर होंगी बाधाएं
षटतिला एकादशी उपाय

Shattila Ekadashi Remedies: हिंदू पंचांग के अनुसार षटतिला एकादशी माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. इस बार यह पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है और उन्हें तिल अर्पित किए जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि तिल में ऐसे गुण होते हैं, जो पापों का नाश करते हैं और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करते हैं. ऐसे में यदि इस दिन तिल से जुड़े कुछ विशेष ज्योतिषीय उपाय किए जाएं, तो साधक के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ता है और तरक्की के मार्ग खुलते हैं.

तिल से जुड़े विशेष उपाय

1. तिल से स्नान करें

मान्यता है कि एकादशी के दिन स्नान करते समय पानी में काले तिल मिलाकर नहाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पापों से मुक्ति मिलती है.

2. तिल का दान करें

षटतिला एकादशी के दिन ब्राह्मणों और जरूरतमंद लोगों को तिल, तिल से बनी मिठाई या तिल का तेल दान करना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं.

3. तिल का दीपक जलाएं

षटतिला एकादशी की पूजा के दिन शाम के समय भगवान विष्णु या माता लक्ष्मी के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.

4. तिल का सेवन करें

यदि आप निर्जला व्रत नहीं कर रही हैं, तो व्रत के दौरान तिल से बने लड्डू या तिलकुट का सेवन कर सकती हैं. इस दिन तिल का सेवन बेहद शुभ माना जाता है, जिससे स्वास्थ्य और ऊर्जा में वृद्धि होती है.

5. तिल से हवन करें

यदि आप षटतिला एकादशी के दिन घर पर हवन करने की योजना बना रही हैं, तो हवन के दौरान तिल का प्रयोग अवश्य करें. माना जाता है कि अग्नि में तिल की आहुति देने से ग्रह दोष शांत होते हैं और कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं.

6. तिल का उबटन लगाएं

इस दिन स्नान से पहले तिल के दानों का उबटन शरीर पर लगाना चाहिए. इससे रोगों और त्वचा संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है.

षटतिला एकादशी का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, षटतिला एकादशी का व्रत करने से दरिद्रता, रोग, मानसिक तनाव और ग्रह दोष दूर होते हैं. इस दिन तिल का दान, तिल से स्नान और तिल का सेवन अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. कहा जाता है कि तिल से किए गए छह प्रकार के कर्मों के कारण ही इस एकादशी को “षटतिला” कहा जाता है.

यह भी पढ़ें: Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी का धार्मिक महत्व, तिल दान से कैसे मिलती है विष्णु कृपा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Low Calorie Foods in Winter: ठंड में भी रखें वजन कंट्रोल, डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 लो कैलोरी फूड
Next article Bihar Crime News: हाजीपुर में भाजपा नेता के भाई की संदिग्ध मौत, घर में मिला गला रेता हुआ शव
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel