[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा में करें ये 3 खास उपाय, होगी खुशियों की बरसात

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा में करें ये 3 खास उपाय, होगी खुशियों की बरसात

0
Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा में करें ये 3 खास उपाय, होगी खुशियों की बरसात
Sharad Purnima

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, इस वर्ष 6 अक्टूबर को पड़ रही है. इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है. माना जाता है कि इस दिन रात के समय चंद्रमा अमृत की बरसात करता है. यही कारण है कि इस दिन घर में खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखने की परंपरा है.मान्यता है कि इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय

  • शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें. इस दिन माता को गुलाब के फूल की माला और सफेद मिठाई भोग अर्पित करें. रात में माता के सामने घी का दिया जलाएं और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से घर में सुख-संपन्नता आती है.
  • इस दिन रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य देना बेहद शुभ माना जाता है. अर्घ्य देने के लिए लोटे में साफ पानी भरें. इसके बाद उसमें अक्षत और फूल डालकर चंद्रमा को जल अर्पित कर अर्घ्य दें. ऐसा करने से जीवन में शांति और स्थिरता बनी रहती है.
  • शरद पूर्णिमा के दिन रात के समय जरूर खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखें. माना जाता है कि चंद्रमा से बरस रहा अमृत खीर में आ जाता है और इसके सेवन से शारीरिक रोग-कष्ट दूर होते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Karwa Chauth 2025: क्या पति रख सकता है अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत? जानें नियम

यह भी पढ़े: Karwa Chauth Puja Alone At Home: घर पर अकेले कैसे करें करवा चौथ का व्रत? जानें जरूरी बातें

Previous article कार्यकर्ता मतदाताओं को जागरूक कर रोकेंगे वोट चोरी : जेपी पटेल
Next article रश्मि कोल माइंस के लिए जमीन नहीं देंगे रैयत
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel