[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा के दिन करें ये 5 सरल उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा के दिन करें ये 5 सरल उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

0
Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा के दिन करें ये 5 सरल उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी
Sharad Purnima Tips

Sharad Purnima 2025: अगर आप शरद पूर्णिमा की रात सही तरीके से पूजा और अर्चना करते हैं, तो आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है. इस दिन कुछ खास उपाय करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. ये उपाय सरल हैं और हर कोई अपने घर पर आसानी से कर सकता है. आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा के 5 महत्वपूर्ण उपाय, जिन्हें करने से जीवन में धन, सुख और शांति बढ़ती है और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है.

शरद पूर्णिमा के दिन करें ये 5 महत्वपूर्ण उपाय

 चंद्रमा को अर्घ्य दें

शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा भी है. एक कलश में पानी भरें और उसमें चावल, फूल व सफेद वस्त्र डालकर चंद्रमा की ओर मुख करके अर्पित करें. इससे चंद्र देव की कृपा मिलती है और मानसिक शांति, सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है.

 पान के पत्ते अर्पित करें

माना जाता है कि पान के पत्ते मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं. शरद पूर्णिमा की रात को पान के पत्ते पर सुपारी और लौंग रखकर माता को अर्पित करने से धन-संपत्ति के रास्ते खुलते हैं. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए शुभ है जो आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं.

चंद्रमा की रोशनी में खीर रखें

शरद पूर्णिमा की रात खीर को खुले आसमान में चंद्रमा की किरणों में रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. ऐसा करने से खीर में अमृत जैसा असर होता है और इसे खाने से स्वास्थ्य और घर-परिवार की समृद्धि बढ़ती है. अगले दिन इस प्रसाद को परिवार के साथ ग्रहण करें.

लाल वस्त्र चढ़ाएं

लाल रंग माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. शरद पूर्णिमा के दिन उन्हें लाल कपड़े अर्पित करने से माता प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर धन-धान्य की कृपा बरसाती हैं. अर्पित किए गए लाल वस्त्र को संभालकर रखें और महत्वपूर्ण अवसरों पर इसका उपयोग करें.

तुलसी की पूजा करें

तुलसी माता लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं. शरद पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है. तुलसी के पत्ते भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करने से जीवन में सुख, शांति और वैभव का वास होता है.

Also Read: Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात क्यों आती हैं माता लक्ष्मी, जानिए इस रात का महत्व और खासियत  

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel