[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion साल के आखिरी शनि प्रदोष पर करें ये उपाय, साढ़ेसाती-ढैय्या से मिलेगी राहत

साल के आखिरी शनि प्रदोष पर करें ये उपाय, साढ़ेसाती-ढैय्या से मिलेगी राहत

0
साल के आखिरी शनि प्रदोष पर करें ये उपाय, साढ़ेसाती-ढैय्या से मिलेगी राहत
शनि प्रदोष व्रत 2026

Shani Pradosh Vrat 2026: जून महीने के अंतिम सप्ताह में पड़ने वाला शनि प्रदोष व्रत इस वर्ष विशेष महत्व रखता है. यदि आप शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या के प्रभाव से परेशान हैं, तो यह दिन भगवान शिव और शनिदेव की कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से व्रत एवं पूजा करने से जीवन की अनेक बाधाएं दूर होती हैं और शनि के अशुभ प्रभाव में कमी आती है.

कब रखा जाएगा शनि प्रदोष व्रत?

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, 27 जून 2026, शनिवार को शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा. त्रयोदशी तिथि का आरंभ 26 जून, शुक्रवार रात 10:22 बजे होगा और इसका समापन 28 जून, रविवार रात 12:43 बजे होगा. उदया तिथि के आधार पर 27 जून को ही प्रदोष व्रत मान्य रहेगा.

प्रदोष काल में करें यह विशेष पूजा

शनि प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:20 बजे से रात 9:29 बजे तक रहेगा. इस दौरान भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और गंगाजल से अभिषेक करें. साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भस्म, शमी पत्र और सुगंधित पुष्प अर्पित कर शिव आराधना करें. मान्यता है कि प्रदोष काल में की गई पूजा कई गुना अधिक फल देती है.

ये भी पढ़ें: शनि प्रदोष व्रत पूजा से पहले नोट कर लें पूरी पूजा सामग्री की लिस्ट

शनि प्रदोष व्रत का महत्व और लाभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव के साथ शनिदेव की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस व्रत के प्रभाव से साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि दोष के अशुभ प्रभाव कम होने लगते हैं. जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है तथा परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है. इसके अलावा संतान सुख, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु का भी आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है.

शास्त्रों में भी उल्लेख मिलता है कि जो व्यक्ति शनि प्रदोष के दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर शिव-शनि की उपासना करता है, उस पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है. इससे मानसिक तनाव कम होता है, कार्यों में सफलता मिलने लगती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना बढ़ जाती है.

Previous article बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज: रोहतास समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 50 किमी/घंटा तक तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
Next article क्या वाकई नेमार ने मेसी को छकाकर किया गोल? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच आया सामने
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel