[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion शनि जयंती 2026 पर दशकों बाद बना राजयोगों का महासंगम

शनि जयंती 2026 पर दशकों बाद बना राजयोगों का महासंगम

0
शनि जयंती 2026 पर दशकों बाद बना राजयोगों का महासंगम
शनि जयंती पर बन रहा शुभ संयोग (AI Generated Image)

Shani Jayanti 2026: साल 2026 की शनि जयंती ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास मानी जा रही है. इस बार ज्येष्ठ अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है, जिससे शनैश्चरी अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है. यह संयोग दशकों में एक बार देखने को मिलता है और इसे अत्यंत फलदायी माना जाता है. इस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है.

कब है शनि जयंती

इस वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 16 मई को सुबह 05:11 बजे से शुरू होकर 17 मई को रात 01:30 बजे तक रहेगी. चूंकि व्रत और त्योहार उदयातिथि के अनुसार मनाए जाते हैं, इसलिए शनि जयंती या शनि जन्मोत्सव 16 मई, शनिवार को मनाया जाएगा.

ग्रहों की स्थिति और विशेष संयोग

इस बार सूर्य, शनि और चंद्रमा की स्थिति बेहद प्रभावशाली रहने वाली है. सूर्य और शनि का संतुलन जीवन में कर्म और फल के बीच सामंजस्य स्थापित करेगा. वहीं, चंद्रमा का राशि परिवर्तन मानसिक स्पष्टता और नए अवसरों के द्वार खोलेगा. यह दिन आध्यात्मिक उन्नति और कर्म सुधार के लिए भी श्रेष्ठ माना जा रहा है.

शश और गजकेसरी योग का प्रभाव

शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान होकर शश महापुरुष राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. यह योग व्यक्ति को करियर में स्थिरता, नेतृत्व क्षमता और दीर्घकालिक सफलता प्रदान करता है. वहीं, गुरु और चंद्रमा की युति से बनने वाला गजकेसरी योग मान-सम्मान, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करता है. इसके अलावा, सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग तथा अमला योग भी बन रहे हैं, जो बुद्धि, व्यापार और निर्णय क्षमता को मजबूत करते हैं.

वृषभ राशि के लिए शुभ संकेत

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह संयोग आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा. नए आय स्रोत बन सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं. निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा.

मिथुन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय भाग्यवर्धक साबित होगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी. करियर और व्यापार दोनों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

शनि जयंती 2026 पर बन रहा यह दुर्लभ महासंयोग जीवन में नई दिशा और अवसर लेकर आ सकता है. सही कर्म और सकारात्मक सोच के साथ इस दिन का लाभ उठाना अत्यंत शुभ रहेगा.

ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित पूर्णेंदु पाठक
15 साल का अनुभव

Previous article बिना पार्लर जाए पाएं स्मूद बाल, अपनाएं ये आसान केराटिन टिप्स
Next article ‘Michael’ ने दुनियाभर में मचाया तहलका, दूसरे हफ्ते में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel