[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion शनिश्चरी अमावस्या पर करें पितरों को प्रसन्न करने वाले अचूक उपाय

शनिश्चरी अमावस्या पर करें पितरों को प्रसन्न करने वाले अचूक उपाय

0
शनिश्चरी अमावस्या पर करें पितरों को प्रसन्न करने वाले अचूक उपाय
शनि अमावस्या 2026 पर पितृ दोष उपाय

Shani Amavasya 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 की पहली शनिश्चरी अमावस्या 16 मई, शनिवार को पड़ रही है. जब अमावस्या तिथि शनिवार के दिन आती है, तो उसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन शनि देव की पूजा, तंत्र-मंत्र साधना, पितृ तर्पण और दान-पुण्य करने से विशेष फल प्राप्त होता है. मान्यता है कि जो लोग शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा से पीड़ित हैं, उन्हें इस दिन विशेष उपाय अवश्य करने चाहिए.

बेहद शुभ रहेगा ग्रहों का संयोग

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 16 मई 2026 को कई शुभ योग बन रहे हैं. सुबह से 10 बजकर 26 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, जिसके बाद शोभन योग प्रारंभ होगा. ये दोनों योग सुख, समृद्धि और सफलता के प्रतीक माने जाते हैं. ऐसे शुभ संयोग में किए गए धार्मिक कार्यों का कई गुना अधिक फल मिलता है.

पूजा और स्नान के शुभ मुहूर्त

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:07 बजे से 4:48 बजे तक रहेगा. यह समय पवित्र स्नान, ध्यान और मंत्र जाप के लिए श्रेष्ठ माना गया है. वहीं शनि देव की विशेष पूजा का शुभ समय सुबह 7:19 बजे से 8:59 बजे तक रहेगा. इस दौरान शनि देव को सरसों का तेल, काला तिल और नीले फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है.

इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:50 बजे से 12:45 बजे तक रहेगा. यह समय नए कार्यों की शुरुआत और शुभ निर्णय लेने के लिए उत्तम रहेगा.

शनि दोष से राहत दिलाएंगे ये उपाय

ज्योतिषाचार्य पंडित पूर्णेंदु पाठक के अनुसार शनिश्चरी अमावस्या पर किए गए उपायों से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के संकट दूर होते हैं. इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है. ऐसा करने से आर्थिक तंगी और दरिद्रता दूर होती है.

इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को काले वस्त्र, उड़द दाल, तिल और लोहे की वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी माना गया है. मान्यता है कि इससे शनि पीड़ा शांत होती है और रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं.

पितरों की कृपा पाने के लिए करें तर्पण

ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण करना बेहद फलदायी होता है. इससे पितृ दोष शांत होता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है. यदि कोई व्यक्ति पितृ दोष से पीड़ित है, तो उसे चावल की खीर बनाकर उपलों की अग्नि में पितरों के नाम से अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और वंश वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

Previous article वृषभ साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई तक: आने वाले हफ्ते में नौकरी में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं
Next article पीएम ई-विद्या: इतिहास विषय का डिजिटल कंटेंट तैयार करेंगी डॉ. नंदनी कुमारी, सहरसा का बढ़ा मान
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel