[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या पर करें यह महत्वपूर्ण कार्य, पितरों को मिलेगी शांति

Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या पर करें यह महत्वपूर्ण कार्य, पितरों को मिलेगी शांति

0
Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या पर करें यह महत्वपूर्ण कार्य, पितरों को मिलेगी शांति
Sarva Pitru Amavasya 2024

Sarva Pitru Amavasya 2024: पितृ पक्ष, हिंदू धर्म में एक विशेष समय होता है जब हम अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. इस वर्ष पितृ पक्ष का समापन सर्व पितृ अमावस्या के दिन 02 अक्टूबर 2024, बुधवार को होगा. यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन सभी पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की जाती है.

पूर्वजों को याद करते हैं सर्व पितृ अमावस्या पर

पितृ अमावस्या के दिन, सभी लोग जो अपने पूर्वजों को याद करते हैं, उनके लिए कुछ विशेष कार्य करने की परंपरा है. इस दिन गीता का सातवां अध्याय पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दी गई ज्ञान की शिक्षाओं से भरा है. ऐसा माना जाता है कि इस अध्याय का पाठ करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है, और वे संतुष्ट होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं.

की जाती है ये प्राथर्ना

सूर्य देव को जल और अन्न चढ़ाकर प्रार्थना करना भी एक महत्वपूर्ण क्रिया मानी जाती है. इस प्रार्थना में कहा जाता है: “हे सूर्यदेव, यमराज आपके पुत्र हैं, हमारे घर के जो भी सदस्य गुजर चुके हैं, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. आज के गीता के पाठ का पुण्य उनके लिए दीजिये.” ऐसी मान्यता है कि सूर्य देव इस प्रार्थना को सुनते हैं और यमराज के माध्यम से पितरों की आत्मा को शांति प्रदान करते हैं.

सर्व पितृ अमावस्या पर यह प्रार्थना और पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है. विशेष रूप से यह भी कहा जाता है कि पितरों के आशीर्वाद से घर में अच्छी संतान का जन्म होता है और परिवार की उन्नति होती है.यह समय उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अपने पूर्वजों की स्मृति को सम्मान देते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए कुछ करना चाहते हैं. पितृ पक्ष के अंतिम दिन, सर्व पितृ अमावस्या पर, यह कार्य अवश्य करना चाहिए ताकि पितृगण प्रसन्न हों और अपने परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें. सभी से आग्रह है कि 02 अक्टूबर 2024 को पितरों की शांति के लिए गीता पाठ और सूर्य देव की पूजा जरूर करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Previous article बिहार में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से किशोरी की मौत, आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक में की तोड़फोड़
Next article Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser: इस दिवाली होगी सिंहासन की लड़ाई, रूह बाबा की नाक में दम करने आ गई है मंजुलिका
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel