[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Sakat Chauth 2026 Upay: साल के पहले सकट चौथ पर करें ये उपाय, गणेश जी करेंगे हर संकट दूर

Sakat Chauth 2026 Upay: साल के पहले सकट चौथ पर करें ये उपाय, गणेश जी करेंगे हर संकट दूर

0
Sakat Chauth 2026 Upay: साल के पहले सकट चौथ पर करें ये उपाय, गणेश जी करेंगे हर संकट दूर
सकट चौथ पर करें ये उपाय

Sakat Chauth 2026 Upay:  सनातन परंपरा में संतान की लंबी आयु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए सकट चौथ व्रत का विशेष महत्व बताया गया है. यह व्रत हर वर्ष माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माताएं अपनी संतान की रक्षा और मंगलकामना के लिए व्रत रखती हैं और विशेष पूजा-अर्चना करती हैं. सकट चौथ को तिलवा चौथ, तिल-कुटा चौथ, माघी चौथ, वक्रतुंडी चतुर्थी जैसे नामों से भी जाना जाता है.

इस व्रत में सकट माता, भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा का विधान है. मान्यता है कि जो माता इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से व्रत रखती है, भगवान गणेश उसकी संतान को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और संकटों से रक्षा का आशीर्वाद देते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि सकट चौथ पर कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है.

संकटनाश गणेश स्तोत्र का पाठ

सकट चौथ के दिन संतान की रक्षा और दीर्घायु के लिए संकटनाश गणेश स्तोत्र का 108 बार पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है. ऐसा करने से संतान पर आने वाले संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

दीपक से जुड़ा विशेष उपाय

भगवान गणेश के समक्ष घी का दीपक जलाएं और उसमें थोड़ा कपूर मिलाएं. यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और संतान के जीवन में सकारात्मकता लाता है.

ये भी पढ़ें: कल है सकट चौथ, न करें ये गलतियां, वरना जीवन में आ सकता है संकट

शिवलिंग पर अर्पित करें गन्ने का रस

इस दिन भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित करना भी बेहद फलदायी माना गया है. मान्यता है कि इससे संतान के जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सफलता के मार्ग खुलते हैं.

तिल का दान

सकट चौथ पर तिल का दान करने से संतान के स्वास्थ्य और आयु पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. साथ ही, इससे शनि दोष का प्रभाव भी कम होता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सकट चौथ का व्रत मातृत्व, आस्था और संतान-रक्षा का पावन पर्व है, जो परिवार में सुख-समृद्धि का संचार करता है.

Previous article 12 लाख रुपए में होगा अब अपना घर! दिल्ली के इन इलाकों में DDA दे रहा है फ्लैट की चाबी, जानें कैसे करें आवेदन
Next article Realme के धाकड़ मॉडल्स की कीमत में हुई भारी कटौती, लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदने का मिल रहा बढ़िया मौका
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel