[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion मंगलवार को करें भगवान हनुमान की चालीसा का पाठ, जानें इसके फायदे और नियम

मंगलवार को करें भगवान हनुमान की चालीसा का पाठ, जानें इसके फायदे और नियम

0
मंगलवार को करें भगवान हनुमान की चालीसा का पाठ, जानें इसके फायदे और नियम
भगवान हनुमान

Hanuman Chalisa: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है. इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त नियमित रूप से मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, उनके जीवन से भय, संकट और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है तथा सुख-समृद्धि का वास होता है.

ऐसे करें हनुमान चालीसा का पाठ

  • सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें
  • पूजा स्थान को साफ कर दीपक और धूप जलाएं
  • भगवान हनुमान की प्रतिमा या तस्वीर के सामने बैठें
  • श्रद्धा और एकाग्रता के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें
  • अंत में आरती कर प्रसाद चढ़ाएं 

नुमान चालीसा पाठ का लाभ

  • जीवन से भय और बाधाएं दूर होती हैं
  • मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है
  • कार्यों में सफलता मिलने लगती है
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होता है

हनुमान जी की चालीसा

दोहा

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि.

बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि.. 

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार.

बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार.. 

चौपाई

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर.

जय कपीस तिहुं लोक उजागर..

रामदूत अतुलित बल धामा.

अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा..

महाबीर बिक्रम बजरंगी.

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै.

कांधे मूंज जनेऊ साजै.

संकर सुवन केसरीनंदन.

तेज प्रताप महा जग बन्दन..

विद्यावान गुनी अति चातुर.

राम काज करिबे को आतुर..

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया.

राम लखन सीता मन बसिया..

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा.

बिकट रूप धरि लंक जरावा..

भीम रूप धरि असुर संहारे.

रामचंद्र के काज संवारे..

लाय सजीवन लखन जियाये.

श्रीरघुबीर हरषि उर लाये..

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई.

तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई..

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं.

अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं..

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा.

नारद सारद सहित अहीसा..

जम कुबेर दिगपाल जहां ते.

कबि कोबिद कहि सके कहां ते..

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा.

राम मिलाय राज पद दीन्हा..

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना.

लंकेस्वर भए सब जग जाना..

जुग सहस्र जोजन पर भानू.

लील्यो ताहि मधुर फल जानू..

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं.

जलधि लांघि गये अचरज नाहीं..

दुर्गम काज जगत के जेते.

सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते..

राम दुआरे तुम रखवारे.

होत न आज्ञा बिनु पैसारे..

सब सुख लहै तुम्हारी सरना.

तुम रक्षक काहू को डर ना..

आपन तेज सम्हारो आपै.

तीनों लोक हांक तें कांपै..

भूत पिसाच निकट नहिं आवै.

महाबीर जब नाम सुनावै..

नासै रोग हरै सब पीरा.

जपत निरंतर हनुमत बीरा..

संकट तें हनुमान छुड़ावै.

मन क्रम बचन ध्यान जो लावै..

सब पर राम तपस्वी राजा.

तिन के काज सकल तुम साजा.

और मनोरथ जो कोई लावै.

सोइ अमित जीवन फल पावै..

चारों जुग परताप तुम्हारा.

है परसिद्ध जगत उजियारा..

साधु-संत के तुम रखवारे.

असुर निकंदन राम दुलारे..

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता.

अस बर दीन जानकी माता..

राम रसायन तुम्हरे पासा.

सदा रहो रघुपति के दासा..

तुम्हरे भजन राम को पावै.

जनम-जनम के दुख बिसरावै..

अन्तकाल रघुबर पुर जाई.

जहां जन्म हरि-भक्त कहाई..

और देवता चित्त न धरई.

हनुमत सेइ सर्ब सुख करई..

संकट कटै मिटै सब पीरा.

जो सुमिरै हनुमत बलबीरा..

जै जै जै हनुमान गोसाईं.

कृपा करहु गुरुदेव की नाईं..

जो सत बार पाठ कर कोई.

छूटहि बंदि महा सुख होई..

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा.

होय सिद्धि साखी गौरीसा..

तुलसीदास सदा हरि चेरा.

कीजै नाथ हृदय मंह डेरा.. 

दोहा

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप.

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप..

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Previous article साहिबगंज में 26वां जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का हुआ आगाज
Next article प्राथमिकता के आधार होगा समस्याओं का समाधान
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel