[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion होली के बाद अब इस दिन मनाई जाएगी रंग पंचमी, जानें इसकी तारीख और शुभ मुहूर्त

होली के बाद अब इस दिन मनाई जाएगी रंग पंचमी, जानें इसकी तारीख और शुभ मुहूर्त

0
होली के बाद अब इस दिन मनाई जाएगी रंग पंचमी, जानें इसकी तारीख और शुभ मुहूर्त
Rang Panchami 2025

Rang Panchami 2025: हिंदू धर्म में हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाता है. इसके चार दिन बाद, अर्थात् पांचवे दिन, रंग पंचमी का उत्सव मनाया जाता है. रंग पंचमी के अवसर पर देवी-देवताओं की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को गुलाल भी लगाया जाता है. मथुरा वृंदावन में, यह दिन होली के उत्सव का अंतिम दिन होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी. इसी कारण, इस दिन देवी-देवता धरती पर होली खेलने के लिए आए थे, और उनकी इस होली के सम्मान में रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है.

रंग पंचमी की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 18 मार्च की रात 10 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ होगी, जबकि इसकी समाप्ति 20 मार्च की सुबह 12 बजकर 40 मिनट (19 मार्च की रात) पर होगी. इसलिए, उदयातिथि के अनुसार रंग पंचमी का पर्व 19 मार्च को मनाया जाएगा.

इस दिन है शीतला अष्टमी 2025, क्यों खाया जाता है इस दिन बासी भोजन? जानें पूरी परंपरा

रंग पंचमी का शुभ मुहूर्त

रंग पंचमी के दिन, ब्रह्म मुहूर्त में देवी-देवताओं की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह लगभग 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. इसके बाद, दोपहर में 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 54 मिनट तक विजय मुहूर्त होगा. शाम के समय 6 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 55 मिनट तक पूजा-अर्चना के लिए शुभ समय रहेगा.

रंग पंचमी का महत्व

धार्मिक परंपराओं के अनुसार, रंग पंचमी का उत्सव होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है. यह मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली का आनंद लिया था और एक-दूसरे को गुलाल लगाया था. इस अवसर पर देवी-देवता भी पृथ्वी पर आए थे और उन्होंने इस पर्व का उत्सव मनाया. इसलिए इसे रंग पंचमी के नाम से जाना जाता है. यह माना जाता है कि रंग पंचमी के दिन देवी-देवताओं को गुलाल और अबीर अर्पित करने से कुंडली के दोष समाप्त हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. इस दिन उनकी कृपा प्राप्त करने की भी मान्यता है.

Previous article स्टेरॉयड्स से ग्लूकोमा
Next article तस्करी, घुसपैठ और साइबर क्राइम पर लगेगी लगाम, नेपाल सीमा पर लगेंगे मोबाइल टावर
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel