[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion रमजान का पहला जुमा आज, इबादत में डूबेंगे सभी रोजेदार

रमजान का पहला जुमा आज, इबादत में डूबेंगे सभी रोजेदार

0
रमजान का पहला जुमा आज, इबादत में डूबेंगे सभी रोजेदार
रमजान 2026 का पहला जुम्मा आज

Ramadan 2026 First Jumma: आज 20 फरवरी को रमजान 2026 का पहला जुमा है. मस्जिदों में नमाज को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है. इस्लाम में जुमा (शुक्रवार) को बहुत अहम दिन माना गया है और इसे ईद के बराबर दर्जा दिया गया है. रमजान में आने वाला जुमा और भी खास हो जाता है, क्योंकि रोजेदार रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं. इस दिन मस्जिदों में तकरीरें होती हैं, जिनमें रोजे की अहमियत, सब्र, मोहब्बत और आपसी भाईचारे पर जोर दिया जाता है. उलेमा यह भी बताते हैं कि हमें कभी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा नहीं करना चाहिए.

पहले जुमे की नमाज का समय

आज जुमे की नमाज का समय दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे के बीच है. हालांकि अलग-अलग शहरों और मस्जिदों में समय थोड़ा बदल सकता है. इसलिए नमाज अदा करने से पहले अपनी स्थानीय मस्जिद का समय जरूर जान लें.

Ramadan 2026 First Jumma: सेहरी-इफ्तार का टाइम?

शहरसेहरी का टाइमइफ्तार का टाइम
दिल्ली05:35 AM06:16 PM
नोएडा05:36 AM06:16 PM
चेन्नई05:35 AM06:16 PM
लखनऊ05:20 AM06:03 PM
पुणे05:46 AM06:37 PM
मुंबई05:50 AM06:52 PM
कोलकाता04:49 AM05:37 PM
हैदराबाद05:26 AM06:21 PM
पटना05:04 AM 05:46 PM
भुवनेश्वर04:49 AM05:58 PM
जयपुर05:51 AM06:23 PM
इंदौर05:39 AM06:27 PM
बेंगलुरु05:28 AM06:28 PM
अहमदाबाद05:52 AM06:39 PM
सूरत05:50 AM06:40 PM
रांची05:01 AM05:48 PM
कानपुर05:22 AM06:05 PM

बाजारों में बढ़ी रौनक

रमजान शुरू होते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है. पिछले साल की तुलना में इस बार खरीदारों की संख्या ज्यादा देखी जा रही है. लोग सेवई, खजूर, टोस्ट, फलों और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं. दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिससे त्योहार का माहौल और भी खास बन गया है.

सेहरी और इफ्तार में रखें सावधानी

रोजे के दौरान सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. सेहरी और इफ्तार में जरूरत से ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा खाने से पेट की परेशानी हो सकती है और दिन भर भारीपन महसूस होता है. इसलिए संतुलित और हल्का भोजन करें, ताकि रोजा आसानी से पूरा हो सके और सेहत भी अच्छी बनी रहे.

Previous article आज सोने-चांदी के भाव में आया बदलाव, जानिए अपने शहर के दाम
Next article कौन सा Nissan Gravite आपके लिए सही? जानिए वेरिएंट-वाइज फीचर्स
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel