[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion रोजा इफ्तार में खजूर खाने की खास वजह, जानिए इसका धार्मिक महत्व

रोजा इफ्तार में खजूर खाने की खास वजह, जानिए इसका धार्मिक महत्व

0
रोजा इफ्तार में खजूर खाने की खास वजह, जानिए इसका धार्मिक महत्व
Ramadan 2025 importance of dates

Ramadan 2025: रमजान का पवित्र महीना 2 मार्च से शुरू हो चुका है. इस्लाम धर्म के लिए यह महीना बेहद खास होता है. कई लोग इस महीने में रोजा रखते हैं.रोजेदार सूर्योदय से सूर्यास्त तक क बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं और इफ्तार के समय रोजा खोलते हैं.

इफ्तार की शुरुआत प्रायः खजूर से होती है. यह परंपरा न केवल स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके पीछे कई धार्मिक कारण भी विद्यमान हैं. आइए समझते हैं कि रोजा खोलने के लिए सबसे पहले खजूर का सेवन क्यों किया जाता है.

महिलाओं के लिए रमजान में रोजा, पीरियड्स में क्या हैं इस्लामिक नियम

रमजान के महीने में इफ्तार के समय सबसे पहले खजूर खाने की परंपरा पैगंबर मुहम्मद से संबंधित है. हदीस में उल्लेख है कि वह रोजा खोलने के लिए खजूर का सेवन करते थे. यदि खजूर उपलब्ध नहीं होती, तो वह पानी से रोजा खोलते थे.

खजूर का धार्मिक महत्व

  • इस्लाम में खजूर को एक पवित्र और बरकत वाली चीज माना गया है.
  • यह कुरआन और हदीस में कई बार उल्लेखित हुआ है.
  • खजूर का सेवन करने से रोजेदार को रोजा खोलने का पुण्य मिलता है और यह इबादत का हिस्सा माना जाता है.

खजूर की विभिन्न प्रजातियों की बात करें तो लगभग 200 प्रकार के खजूर विश्वभर में पाए जाते हैं. हालांकि, रमजान के महीने में रोजेदार इफ्तार के लिए विशेष प्रकार के खजूर खरीदने और उन्हें खाने की कोशिश करते हैं, जिसके कारण इनकी कीमतें बाजार में बढ़ जाती हैं. इन 200 प्रजातियों में से कुछ खजूरों की मांग अधिक है, जिनमें अजवा खजूर को विशेष महत्व दिया जाता है. यह खजूर धार्मिक प्रतीक के रूप में भी माना जाता है, जिसके कारण इसकी मांग मुस्लिम समुदाय में अधिक होती है.

Previous article बढ़ते तापमान के गंभीर परिणाम होंगे
Next article Sanam Teri Kasam: फिल्म को अमिताभ बच्चन से मिली तारीफ पर मावरा होकेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्होंने मेरी फिल्म देखी और…
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel