[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Rama Ekadashi 2025: 17 अक्टूबर को है रमा एकादशी, जानें इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Rama Ekadashi 2025: 17 अक्टूबर को है रमा एकादशी, जानें इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं

0
Rama Ekadashi 2025: 17 अक्टूबर को है रमा एकादशी, जानें इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं
AI Image

Rama Ekadashi 2025: रमा एकादशी हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. इस पर्व को रंभा एकादशी और कार्तिक एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार भगवान विष्णु को समर्पित है. इस साल यह पावन पर्व 17 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करते हुए और सावधानियाँ बरतकर भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए, ताकि पूजा के समय कोई गलती न हो. आइए जानते हैं रमा एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

 रमा एकादशी के दिन क्या करना चाहिए?

  • रमा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए.
  • घर और शरीर दोनों को स्वच्छ रखना चाहिए.
  • इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
  • पूजा के एक दिन पहले से सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए.
  • अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और सभी से आदरपूर्वक बात करनी चाहिए.
  • इस दिन रातभर जागकर भगवान विष्णु का ध्यान करना शुभ माना जाता है.

रमा एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

  • इस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए, क्योंकि इस दिन तुलसी माता की पूजा की जाती है.
  • तामसिक भोजन जैसे — प्याज, लहसुन, मांस, मछली आदि का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • दिन में सोना वर्जित माना गया है.
  • क्रोध, झगड़ा और अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
  • घर में गंदगी नहीं रखनी चाहिए, इसे अशुभ माना जाता है.

रमा एकादशी व्रत का महत्व क्या है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और घर में शांति एवं स्थिरता बनी रहती है. यह व्रत आत्मिक शुद्धि, मानसिक शांति और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का मार्ग माना गया है.

रमा एकादशी व्रत का पारण कब करें?

व्रत का पारण अगले दिन यानी 18 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा. इस दिन पारण का शुभ समय सुबह 6 बजकर 24 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.

रमा एकादशी व्रत कब रखा जाता है?

रमा एकादशी का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है.

यह भी पढ़ें: Rama Ekadashi Vrat Katha: रमा एकादशी के दिन करें इस कथा का पाठ, भगवान विष्णु की कृपा से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यवहार न्यायालय में तैयारी शुरू
Next article नामांकन के दूसरे दिन सुरसंड विधानसभा क्षेत्र से एक नामांकन दाखिल
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel