[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion राम नवमी पर करें ये काम, इन गलतियों से रहें दूर

राम नवमी पर करें ये काम, इन गलतियों से रहें दूर

0
राम नवमी पर करें ये काम, इन गलतियों से रहें दूर
भगवान राम

Ram Navami 2026: राम नवमी का पावन त्योहार हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र श्रीराम के रूप में अवतार लिया था. इस दिन भक्त भगवान राम की कृपा प्राप्त करने के लिए घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं. पूजा करते समय कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक होता है. कहा जाता है कि इस दिन की गई कुछ गलतियों से पूजा का फल नष्ट हो सकता है.

राम नवमी पर क्या करें?

  • सूर्योदय से पूर्व उठकर पवित्र नदी में स्नान करें या घर पर ही गंगाजल मिले पानी से स्नान करें.
  • घर के मंदिर में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की प्रतिमा (राम दरबार) स्थापित करें.
  • इस दिन रामचरितमानस या राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है. कहा जाता है कि इससे भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं.
  • चूंकि यह नवरात्रि का अंतिम दिन भी होता है, इसलिए छोटी कन्याओं को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद लें.
  • भगवान राम को पीला रंग प्रिय है, इसलिए पूजा में पीले फूल, पीले वस्त्र और केसरिया मिठाई का भोग लगाएं.

राम नवमी पर क्या न करें?

  • इस दिन भूलकर भी प्याज, लहसुन, मांस या मदिरा जैसी तामसिक चीजों का सेवन न करें. घर में सात्विक वातावरण बनाए रखें.
  • भगवान राम ‘मर्यादा’ के प्रतीक माने जाते हैं, इसलिए इस दिन किसी से झगड़ा न करें, अपशब्द न बोलें और मन में किसी के प्रति द्वेष न रखें.
  • यदि आप इस दिन व्रत नहीं भी कर रहे हैं, तब भी केवल सात्विक भोजन का ही सेवन करें.
  • शास्त्रों के अनुसार, शुभ तिथियों और विशेष व्रतों के दिन बाल, दाढ़ी या नाखून काटना वर्जित माना जाता है, इसलिए राम नवमी के दिन इन्हें न काटें.
  • पूजा घर या स्वयं को अशुद्ध अवस्था में न रखें. फटे या गंदे कपड़े पहनकर पूजा न करें.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Previous article घर पर बनाएं शेफ रणवीर बरार की स्पेशल तरी वाला पनीर रेसिपी
Next article सरहुल पर रनिया में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा का अनावरण
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel