[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Raksha Bandhan Vastu Tips: राखी बांधते समय किस दिशा में बैठना है सही? जान लें जरूरी नियम और उपाय

Raksha Bandhan Vastu Tips: राखी बांधते समय किस दिशा में बैठना है सही? जान लें जरूरी नियम और उपाय

0
Raksha Bandhan Vastu Tips: राखी बांधते समय किस दिशा में बैठना है सही? जान लें जरूरी नियम और उपाय
Raksha Bandhan Vastu Tips (PC: Freepik)

Raksha Bandhan 2025 Vastu Tips:रक्षाबंधन का पर्व केवल राखी बांधने की परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने का विशेष अवसर है. यह सिर्फ रेशमी धागे का बंधन नहीं, बल्कि विश्वास, दुआ और वचन का प्रतीक है. इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती है, वहीं भाई उसकी सुरक्षा और खुशहाली का वचन देता है. रक्षाबंधन हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और वर्ष 2025 में यह शुभ पर्व 9 अगस्त, शनिवार को पड़ रहा है. खास बात यह है कि इस बार भद्रा दोष नहीं है, इसलिए पूरे दिन राखी बांधना शुभ रहेगा. परंपरा के साथ कुछ खास नियमों और वास्तु टिप्स का पालन करने से इस बंधन की पवित्रता और शक्ति कई गुना बढ़ जाती है.

राखी बांधते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • भाई के सिर पर कपड़ा रखें: राखी बांधते समय भाई के सिर पर साफ कपड़ा या रुमाल रखना शुभ होता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है.
  • टूटी या प्लास्टिक की राखी से बचें: अशुभ मानी जाने वाली राखियों की जगह सूती या पवित्र धागे वाली राखी का प्रयोग करें.
  • धातु की राखी सीधे न बांधें: यदि सोने या चांदी की राखी हो, तो पहले सूत की राखी बांधें और फिर उस पर धातु की राखी पहनाएं.
  • मुहूर्त का ध्यान रखें: भद्रा काल में राखी न बांधें, हालांकि इस बार भद्रा दोष नहीं है.
  • दाहिने हाथ पर राखी बांधें: राखी हमेशा दाहिने हाथ पर बांधी जाए और यह हाथ नीचे की ओर हो.
  • आशीर्वाद लें: राखी बांधने के बाद भाई को बहन के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2025: कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें सही तारीख

राखी में गांठों का महत्व

राखी बांधते समय तीन गांठें लगाने का विशेष महत्व है—

  • पहली गांठ: अच्छे स्वास्थ्य के लिए
  • दूसरी गांठ: सुख-शांति और समृद्धि के लिए
  • तीसरी गांठ: लंबी उम्र और रक्षा के लिए
  • ये तीनों गांठें त्रिदेव — ब्रह्मा, विष्णु और महेश — को समर्पित मानी जाती हैं.

सही दिशा का चयन

राखी बंधवाते समय भाई को पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए. पूर्व दिशा सूर्य की दिशा है, जो जीवन, ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक है. इससे राखी का प्रभाव और भी शुभ और प्रभावशाली हो जाता है.

  • रक्षाबंधन पर करने योग्य आसान उपाय
  • राखी बांधने से पहले तिलक और आरती करें.
  • पूजा थाली में रोली, चावल, दीया और मिठाई रखें.
  • राखी के बाद भाई को कुछ मीठा खिलाएं.
  • उपहार या दक्षिणा देकर व्रत को पूर्ण करें.

जन्मकुंडली, वास्तु और व्रत-त्योहार से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

Previous article Relationship Tips: नए कपल्स के लिए रिलेशनशिप की शुरुआत कैसे हो जाए परफेक्ट? जानिए जरूरी बातें
Next article जामिया से पढ़े हैं National Awards 2025 जीतने वाले ये एक्टर, डिग्रियां गिनते-गिनते थक जाएंगे
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel