[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर इस बार 95 सालों बाद बन रहा है दुर्लभ योग, मिलेगा दोगुना फल

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर इस बार 95 सालों बाद बन रहा है दुर्लभ योग, मिलेगा दोगुना फल

0
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर इस बार 95 सालों बाद बन रहा है दुर्लभ योग, मिलेगा दोगुना फल
Raksha Bandhan 2025 Shubh Yog

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन 2025 पर एक अद्भुत और दुर्लभ महासंयोग बन रहा है, जो 95 साल बाद देखने को मिलेगा. यह संयोग साल 1930 जैसा ही है. आसान भाषा में कहें तो इस बार भी वही दिन, वही नक्षत्र और वही पूर्णिमा का संगम देखने को मिलेगा. राखी बांधने का शुभ समय भी लगभग वैसा ही है. माना जाता है कि ऐसे दुर्लभ योग में लक्ष्मी-नारायण की पूजा और राखी बांधने का विधान करने से दोगुना शुभ फल प्राप्त होता है. आइए, इस विशेष महासंयोग के बारे में विस्तार से जानते हैं–

इस बार कब है राखी का त्योहार

वैदिक पंचांग के अनुसार, 08 अगस्त को दोपहर 02:12 बजे से सावन मास की पूर्णिमा तिथि शुरू होगी और 09 अगस्त को दोपहर 01:24 बजे समाप्त होगी. हालांकि, 08 अगस्त को भद्रा काल दोपहर 02:12 बजे से लेकर 09 अगस्त की देर रात 01:52 बजे तक रहेगा. इसी कारण 08 अगस्त को राखी बांधना अशुभ माना गया है. इसलिए रक्षा बंधन का पर्व 09 अगस्त को ही मनाया जाएगा.

रक्षा बंधन के शुभ योग (Raksha Bandhan 2025 Shubh Yog)

 रक्षाबंधन के अवसर पर इस साल कई शुभ योग बन रहे हैं. सबसे पहले सौभाग्य योग का संयोग रहेगा, जो 10 अगस्त की देर रात 02:15 बजे तक चलेगा. इसके बाद शोभन योग का आरंभ होगा. वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:47 से दोपहर 02:23 तक रहेगा. इसके साथ श्रवण नक्षत्र भी दोपहर 02:23 तक रहेगा. करण में बव और बालव का संयोग रहेगा. इन्हीं शुभ योगों के बीच इस बार राखी का पर्व मनाया जाएगा.

ये भी पढ़े: इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का सही वक्त

 इन राखियों से मिलेगा ग्रहदोषों से छुटकारा, जानें कौन-सी राखी है आपके भाई के लिए सही

साल 1930 का पंचांग और समानता

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 1930 में 09 अगस्त, शनिवार को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया था. उस समय पूर्णिमा तिथि दोपहर 02:07 से शुरू होकर शाम 04:27 तक रही थी. इस बार भी पूर्णिमा का समय लगभग वैसा ही है, केवल 5 मिनट का अंतर है. 1930 में भी सौभाग्य योग, श्रवण नक्षत्र (शाम 04:41 तक) और बव-बालव करण का संयोग था. यही कारण है कि 95 साल बाद रक्षा बंधन का पर्व लगभग समान तिथि, समय, नक्षत्र और योग में मनाया जाएगा.

Previous article US Tariff: ट्रंप ने 250 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की धमकी दी, कहा- भारत अच्छा ट्रेड पार्टनर नहीं
Next article Bihar Medical College: निजी मेडिकल कॉलेजों की 50% सीटों पर सरकारी फीस पर हाईकोर्ट की रोक
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel