[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Raksha Bandhan 2025: बिहार, यूपी और झारखंड में कब मनाया जाएगा राखी का पावन पर्व, यहां जानें सही डेट

Raksha Bandhan 2025: बिहार, यूपी और झारखंड में कब मनाया जाएगा राखी का पावन पर्व, यहां जानें सही डेट

0
Raksha Bandhan 2025: बिहार, यूपी और झारखंड में कब मनाया जाएगा राखी का पावन पर्व, यहां जानें सही डेट
raksha bandhan 2025 date in bihar up jharkhand

Raksha Bandhan 2025 Date: भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के वचन का पावन पर्व रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं. हालांकि यदि भद्रा काल का संयोग बन जाए तो त्योहार की शुभता पर असर पड़ सकता है, क्योंकि भद्रा को अशुभ माना जाता है. पिछले वर्षों में भद्रा के कारण राखी बांधने का समय बदलना पड़ा था. ऐसे में इस वर्ष भी यह जानना जरूरी है कि भद्रा का योग बनेगा या नहीं, ताकि शुभ मुहूर्त में ही रक्षासूत्र बांधा जा सके. आइए जानते हैं रक्षाबंधन की तिथि, भद्रा काल और सही समय.

बिहार, यूपी और झारखंड में कब मनाया जाएगा राखी

बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. यह तिथि सावन मास की पूर्णिमा को पड़ती है, और पंचांग के अनुसार उदया तिथि होने के कारण इसी दिन पर्व मनाना शुभ माना गया है. उत्तर भारत के सभी राज्यों में रक्षाबंधन इसी तिथि को एक समान रूप से मनाया जाएगा.

रक्षाबंधन कब, सिर्फ इतने घंटे मिलेगा शुभ समय, जानें राखी बांधने का सही वक्त

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

राखी बांधने का श्रेष्ठ समय सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा.

इस दिन भद्रा काल सुबह तक ही समाप्त हो जाएगा, जिससे राखी बांधने के समय पर कोई विघ्न नहीं रहेगा और पूरे दिन शुभता बनी रहेगी.

पर्व का परंपरागत महत्व

रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के वचनों का प्रतीक है. बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई जीवनभर रक्षा और सहयोग का वचन देते हैं.

रक्षा बंधन से जुड़ी परंपरा

इस पर्व की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक गहराई को श्रीकृष्ण-द्रौपदी और रानी कर्णावती-हुमायूं जैसी कथाएं उजागर करती हैं, जो रक्षासूत्र की महिमा को दर्शाती हैं.

Previous article Nitish Kumar Gift: बिहार में अब 125 यूनिट तक बिजली फ्री, सीएम नीतीश का ऐलान- जुलाई के बिल से ही हो जाएगा लागू
Next article फ्लाइट के पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग से पहले “PAN PAN PAN” क्यों कहा?
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel