[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion फेंकें नहीं पूजा की बची राख, ये उपाय ला सकते हैं जीवन में खुशहाली

फेंकें नहीं पूजा की बची राख, ये उपाय ला सकते हैं जीवन में खुशहाली

0
फेंकें नहीं पूजा की बची राख, ये उपाय ला सकते हैं जीवन में खुशहाली
AI Generated photo

Puja Ashes Remedies: पूजा के लिए इस्तेमाल की गई हर एक चीज का अपना खास महत्व और उपयोग होता है. भगवान को अर्पित फल-फूल से लेकर आरती के लिए इस्तेमाल की गई दीया और धूपबत्ती सबका अपनी ही एक अलग महत्ता होती है. कई लोग इन चीजों के महत्व से अंजान होते हैं, जिस कारण से वे पूजा करने के बाद दिए की राख फेंक देते हैं. लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना अशुभ साबित हो सकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं बची हुई राख फेंकने की जगह क्या करना चाहिए.

आइए जानते हैं बची हुई राख फेंकने की जगह क्या करना चाहिए

मान्यताओं के अनुसार, पूजा करने के बाद दीपक की जली बत्ती और धूपबत्ती की राख को पेड़ के नीचे दबाकर रखना चाहिए. कहा जाता है कि इस उपाय को करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है और साथ ही खुशहाली आती है.

इसके अलावा आप बची हुई राख से एक और उपाय कर सकते हैं. शास्त्रों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को किसी अन्य व्यक्ति की नजर लगी हो, तो ऐसे में आप बची हुई राख को इकट्ठा करके उसकी नजर उतार सकते हैं. इसके लिए आपको बची हुई राख से व्यक्ति के ऊपर से 11 बार नजर उतारना होगा. इसके बाद उस राख को उत्तर-पूर्व दिशा की ओर फेंकना होगा. यह उपाय करने से व्यक्ति को लगी नजर उतर जाएगी और जीवन में फिर से खुशियों का आगमन होगा.

धन लाभ के लिए बची हुई राख से करें ये उपाय

यदि आप धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, तो आप बची हुई राख और जली हुई दीपक की बत्ती को लेकर जमीन के नीचे रख दें और शनिदेव मंत्रों का जाप करें. ऐसा करने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी.

बची हुई राख को कपड़े में बांधकर नदी में बहाएं 

यदि आप ग्रहदोष से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में पूजा से बची धूपबत्ती की राख और दीपक की बत्ती को न फेंकें. ऐसा करना अशुभ हो सकता है. फेंकने की जगह आप इन चीजों को एक लाल कपड़े में बांधकर रख लें और इसे एक हफ्ते बाद किसी नदी में प्रवाहित कर दें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. 

यह भी पढ़े: Radha Rani Ki Aarti In Hindi: आज राधा अष्टमी पर करें इस राधा रानी की आरती का पाठ, मिलेगा शुभ फल

Previous article नितीश राणा ने दिग्वेश राठी से विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर कोई मुझे उकसाता है या मेरे सामने
Next article Kal ka Mausam : अगले 4-5 दिन इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel