[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion गर्भावस्था के दौरान महिलाएं जरूर करें ये 3 विशेष उपाय

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं जरूर करें ये 3 विशेष उपाय

0
गर्भावस्था के दौरान महिलाएं जरूर करें ये 3 विशेष उपाय
प्रेगनेंसी के दौरान प्रेगनेंट महिलाओं के लिए टिप्स

Pregnant Woman Tips: सनातन धर्म में संतान सुख को जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद माना गया है. जो महिलाएं संतान प्राप्ति की इच्छा रखती हैं, उनके लिए शास्त्रों में कई आध्यात्मिक उपाय बताए गए हैं. इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता की कृपा प्राप्त होती है तथा संतान प्राप्ति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.

धार्मिक मान्यता है कि यदि इन उपायों को सही विधि से किया जाए तो घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है. आइए जानते हैं ऐसे तीन सरल और प्रभावी उपाय जिनका पालन करने से संतान सुख की प्राप्ति और गर्भावस्था के दौरान महिलाओं द्वारा किए जानें से कामना पूर्ण हो सकती है

घर में करें बाल कृष्ण की स्थापना

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने घर में बाल स्वरूप श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए. भगवान कृष्ण का बाल रूप प्रेम, आनंद और मातृत्व का प्रतीक माना जाता है. घर में बाल कृष्ण की छोटी और सुंदर प्रतिमा स्थापित करें और प्रतिदिन स्नान के बाद सबसे पहले उनके दर्शन करें. इसके बाद श्रद्धा के साथ उनका पूजन करें. पूजा के समय भगवान को माखन-मिश्री, दूध या फल का भोग लगाना शुभ माना जाता है. नियमित रूप से बाल गोपाल की सेवा और आराधना करने से मन में सकारात्मकता बढ़ती है और संतान प्राप्ति की इच्छा भी धीरे-धीरे पूर्ण होने लगती है.

गाय और उसके बछड़े की करें पूजा

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए गाय की सेवा और पूजा अत्यंत फलदायी मानी गई है. इस उपाय के अनुसार महिला को गाय और उसके बछड़े की पूजा करनी चाहिए. गाय की गर्दन के ऊपर से तीन बार हाथ फेरें और फिर उसी हाथ को अपने सिर पर लगाएं. मान्यता है कि यह उपाय करने से मातृत्व से जुड़ी बाधाएं कम होती हैं और भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इसके साथ ही गाय को हरा चारा, गुड़ या रोटी खिलाना भी शुभ माना जाता है.

संतान गोपाल मंत्र का करें जाप

संतान प्राप्ति के लिए शास्त्रों में संतान गोपाल मंत्र को अत्यंत प्रभावशाली माना गया है. इस मंत्र का नियमित जाप करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और संतान सुख की प्राप्ति के योग मजबूत होते हैं. महिलाएं अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार प्रतिदिन इस मंत्र का जाप कर सकती हैं.

मंत्र

ॐ देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते.
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः..

इस मंत्र का शुद्ध मन और विश्वास के साथ जाप करने से मन की शांति बढ़ती है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और संतान प्राप्ति की कामना पूर्ण होने की संभावना बढ़ जाती है.

संतान सुख की प्राप्ति के लिए केवल उपाय ही नहीं बल्कि सच्ची श्रद्धा, धैर्य और सकारात्मक सोच भी आवश्यक होती है. यदि इन तीनों उपायों को नियमित रूप से विश्वास के साथ किया जाए तो भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होता है तथा संतान प्राप्ति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा
25+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

Previous article बच्चों का करायें बीसीजी का टीकाकरण और टीबी के खतरा से रखें दूर
Next article पूर्णिया विवि में स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर चार समिति का गठन
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel