[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion प्रद्युम्न चतुर्थी कल, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकता है पछताना

प्रद्युम्न चतुर्थी कल, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकता है पछताना

0
प्रद्युम्न चतुर्थी कल, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकता है पछताना
प्रद्युम्न चतुर्थी 2026

Pradyumna Chaturthi 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है. यह त्योहार हिंदू धर्म में प्रथम पूज्य एवं विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगते हैं.

प्रद्युम्न चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2026

  • चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 17 जून 2026, रात 09:38 बजे से
  • चतुर्थी तिथि समाप्त: 18 जून 2026, शाम 06:58 बजे तक
  • पूजा का मध्याह्न मुहूर्त: सुबह 10:58 बजे से दोपहर 01:46 बजे तक

प्रद्युम्न चतुर्थी के दिन क्या न करें?

चंद्र दर्शन करने से बचें

विनायक चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन को वर्जित माना गया है. मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा को देखने से व्यक्ति पर झूठा कलंक या अपयश लग सकता है. इसलिए इस दिन चंद्रमा के दर्शन करने से बचना चाहिए.

तुलसी दल न चढ़ाएं

भगवान गणेश की पूजा में तुलसी दल अर्पित करना वर्जित माना गया है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, गणेश जी ने तुलसी जी के विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था. इससे क्रोधित होकर तुलसी जी ने उन्हें श्राप दिया, जिसके बाद गणेश जी ने तुलसी को अपनी पूजा में वर्जित कर दिया.

तामसिक भोजन और विवाद से दूर रहें

इस दिन घर में सात्विक वातावरण बनाए रखना चाहिए. भूलकर भी मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन न करें. साथ ही, किसी भी प्रकार के वाद-विवाद, क्रोध या अपशब्दों के प्रयोग से बचें, अन्यथा व्रत का पुण्य फल कम हो सकता है.

पशु-पक्षियों को न सताएं

भगवान गणेश का वाहन मूषक (चूहा) है और वे गजमुख स्वरूप में पूजे जाते हैं. इसलिए इस दिन किसी भी पशु-पक्षी या बेजुबान जीव को कष्ट न पहुंचाएं. विशेष रूप से चूहों को नुकसान पहुंचाने से बचें.

यह भी पढ़ें: Pradyumna Chaturthi 2026: कल है प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी, अभी नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Previous article सदर अस्पताल बांका अपडेट : आज 17 विशेषज्ञ चिकित्सकों की रहेगी तैनाती, दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा
Next article रोजाना सफर के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स, कीमत 1 लाख रुपये से भी कम
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel