[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Pradosh Vrat December 2025: कल है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग

Pradosh Vrat December 2025: कल है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग

0
Pradosh Vrat December 2025: कल है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग
साल का आखिरी प्रदोष व्रत कल

Pradosh Vrat December 2025: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत को अत्यंत फलदायी माना गया है. भगवान शिव को समर्पित यह व्रत शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है. मान्यता है कि प्रदोष काल में शिव पूजन और व्रत करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साधक को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं. दिसंबर 2025 में पड़ने वाला साल का अंतिम प्रदोष व्रत कई शुभ संयोगों के कारण और भी विशेष माना जा रहा है.

बुध प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा?

हिंदू पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 16 दिसंबर 2025 को रात 11:57 बजे शुरू होकर 18 दिसंबर 2025 को सुबह 02:32 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर प्रदोष व्रत 17 दिसंबर 2025, बुधवार को रखा जाएगा. बुधवार को पड़ने के कारण इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा.

प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.
17 दिसंबर 2025 को प्रदोष काल सायंकाल 05:27 बजे से रात 08:11 बजे तक रहेगा. इस दौरान शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर शिव मंत्रों का जाप करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.

ये भी देखें: 16 या 17 दिसंबर, कब है साल का आखिरी प्रदोष व्रत इस दिन, जानिए शुभ मुहूर्त

बन रहे हैं शुभ और दुर्लभ योग

इस बार का प्रदोष व्रत इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही सुकर्मा योग और धृति योग भी विद्यमान रहेंगे. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ योगों में की गई शिव आराधना कई गुना अधिक फल देती है और कार्यों में सफलता दिलाती है.

प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व

हिंदू मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत रखने से जीवन के सभी दोष शांत होते हैं और भगवान शिव की कृपा से सुख, सौभाग्य और शांति की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि इस व्रत से न केवल शिव कृपा बल्कि चंद्र देवता का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है, जिससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

Previous article कश्मीर भारत का था, है और रहेगा, 5.49 मिनट में ‘आतंकवाद के वैश्विक केंद्र’- पाकिस्तान की उतरी इज्जत, देखें
Next article Bihar News: मुजफ्फरपुर से सीधे कनेक्ट होगा बंगाल, 5 प्रखंडों के 38 गांवों से गुजरेगी रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel