[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion कल खेली जाएगी फूलों की होली, मनाया जाएगा फुलेरा दूज का त्योहार

कल खेली जाएगी फूलों की होली, मनाया जाएगा फुलेरा दूज का त्योहार

0
कल खेली जाएगी फूलों की होली, मनाया जाएगा फुलेरा दूज का त्योहार
फुलेरा दूज का त्योहार कल

Phulera Dooj 2026: सनातन धर्म में फुलेरा दूज का पर्व बहुत खास माना जाता है. यह त्योहार 19 फरवरी 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, फुलेरा दूज हर साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है. यह पर्व बसंत पंचमी और होली के बीच आता है और इसी दिन से होली की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं.

फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि की शुरुआत 18 फरवरी को शाम 4:57 बजे होगी और इसका समापन 19 फरवरी को दोपहर 3:58 बजे होगा. उदयातिथि के आधार पर यह पर्व 19 फरवरी को मनाया जाएगा.

फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:14 बजे से 6:05 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 1:40 बजे से 2:34 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:28 बजे से 3:13 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:12 बजे से 6:37 बजे तक
  • इन शुभ मुहूर्तों में पूजा-पाठ और अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं.

कहां खास होता है यह पर्व?

फुलेरा दूज की रौनक खासतौर पर उत्तर प्रदेश के मथुरा, ब्रज और वृंदावन में देखने को मिलती है. यहां मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के साथ फूलों की होली खेली जाती है.

ये भी पढ़ें: फुलेरा दूज पर ऐसे करें पूजा, जानें पूरी जानकारी

फुलेरा दूज का महत्व

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की पूजा की जाती है. फूलों की होली खेलने की परंपरा है, जिसमें सुगंधित फूलों का उपयोग किया जाता है. मान्यता है कि यदि किसी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त न मिल रहा हो, तो फुलेरा दूज के दिन वह कार्य किया जा सकता है. प्रेम विवाह या वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए भी इस दिन विशेष पूजा और उपाय किए जाते हैं.

Previous article मैट्रिक का एग्जाम देने पहुंची छात्रा को सेंटर पर नहीं मिली एंट्री, तो ट्रेन के आगे कूद कर दी जान
Next article बीपीएससी ने जारी किया TRE 4 परीक्षा का कैलेंडर, 46595 पदों पर होगी भर्ती
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel