[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion फुलेरा दूज पर ऐसे करें पूजा, पूरी हो सकती है मनोकामना

फुलेरा दूज पर ऐसे करें पूजा, पूरी हो सकती है मनोकामना

0
फुलेरा दूज पर ऐसे करें पूजा, पूरी हो सकती है मनोकामना
फुलेरा दूज पूजा विधि

Phulera Dooj 2026 Puja Vidhi : हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पावन पर्व मनाया जाता है. यह दिन राधा-कृष्ण के प्रेम और भक्ति को समर्पित होता है. खासकर मथुरा, वृंदावन और पूरे ब्रज क्षेत्र में इसे बहुत उत्साह से मनाया जाता है. इस दिन मंदिरों में भगवान पर फूलों की वर्षा की जाती है, जो होली की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है और घर में सुख-समृद्धि आती है.

फुलेरा दूज 2026 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि 18 फरवरी 2026 को शाम 4 बजकर 57 मिनट से शुरू होगी और 19 फरवरी को शाम 3 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार फुलेरा दूज 19 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: कल खेली जाएगी फूलों की होली, मनाया जाएगा फुलेरा दूज का त्योहार

फुलेरा दूज पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
  • पूजा स्थान की सफाई करें और व्रत या पूजा का संकल्प लें.
  • राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर को गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराएं.
  • भगवान कृष्ण को पीले वस्त्र पहनाएं और राधा रानी को सुंदर चुनरी या लहंगा ओढ़ाएं. कृष्ण जी के मुकुट में मोरपंख अवश्य लगाएं.
  • भगवान पर रंग-बिरंगे फूल अर्पित करें. इसे फूलों की होली खेलने का प्रतीक माना जाता है.
  • घी का दीपक जलाएं, चंदन का तिलक लगाएं और धूप-अगरबत्ती दिखाएं.
  • “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.
  • अंत में माखन-मिश्री, फल या मिठाई का भोग लगाएं और आरती करें.
  • इस सरल विधि से पूजा करने पर राधा-कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में प्रेम, शांति व खुशहाली बनी रहती है.
Previous article मौसी या बुआ की शादी में बच्चों को लगाएं ये आसान मेहंदी डिजाइन 
Next article दुनिया को मुट्ठी में करना है? तो चाणक्य की इन 3 गुप्त नीतियों को आज ही जान लें
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel