[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Paush Amavasya 2025: आज है साल की आखिरी अमावस्या, पौष अमावस्या पर ऐसे करें पितरों के लिए तर्पण

Paush Amavasya 2025: आज है साल की आखिरी अमावस्या, पौष अमावस्या पर ऐसे करें पितरों के लिए तर्पण

0
Paush Amavasya 2025: आज है साल की आखिरी अमावस्या, पौष अमावस्या पर ऐसे करें पितरों के लिए तर्पण
पौष अमावस्या 2025 पर पितृ दोष के उपाय

Paush Amavasya 2025: आज 19 दिसंबर 2025 को साल की आखिरी अमावस्या है, जिसे पौष अमावस्या के नाम से जाना जाता है. हिंदू धर्म में पौष अमावस्या का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है. यह दिन पितरों की शांति, पुण्य प्राप्ति और जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए बेहद शुभ होता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, स्नान और पूजा से वर्ष भर सुख-समृद्धि बनी रहती है.

पौष अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्त

पौष अमावस्या इस साल आज शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 यानी कल के दिन है. पंचांग के मुताबिक, आज सुबह 4 बजकर 59 मिनट पर अमावस्या तिथि की शुरुआत हो चुकी है. वहीं 20 दिसंबर 2025 को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर इस तिथि का समापन हो जाएगा. उदयातिथि के मुताबिक 19 दिसंबर को ही साल की आखिरी अमावस्या यानी पौष अमावस्या रहेगी.

पवित्र स्नान का महत्व

पौष अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी, तालाब या घर पर ही स्नान करना लाभकारी माना जाता है. स्नान के जल में गंगाजल या तिल मिलाकर स्नान करने से पापों का नाश होता है और मानसिक शुद्धि प्राप्त होती है.

पितरों के लिए तर्पण और दान

इस अमावस्या पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करना अत्यंत फलदायी माना गया है. गरीबों, ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को काले तिल, चावल, कंबल, गर्म कपड़े और भोजन का दान करना विशेष पुण्य देता है.

भगवान विष्णु और सूर्य की पूजा

पौष मास भगवान विष्णु को प्रिय है. इस दिन विष्णु जी की पूजा कर तुलसी अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य देने से स्वास्थ्य और तेज में वृद्धि होती है.

ये भी देखें: इस पौष अमावस्या बन रहा है शुभ संयोग, ऐसे मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

इस दिन क्या न करें

पौष अमावस्या पर क्रोध, विवाद और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए. तामसिक भोजन, मदिरा सेवन और अपवित्र कार्य करने से दूर रहें.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष अमावस्या पर श्रद्धा और नियम से किए गए ये उपाय आने वाले वर्ष में सुख, शांति और सौभाग्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं. यही कारण है कि इसे साल की आखिरी अमावस्या के रूप में बेहद खास माना जाता है.

Previous article Aaj Ka Love Horoscope 19 December 2025: आज का लव राशिफल, जानें मेष से मीन राशि के क्या कहते हैं सितारे?
Next article Weekly Horoscope Upay: 21 से 27 दिसंबर के बीच किस राशि पर बरसेगी किस्मत? देखें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल उपाय
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel