[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Paush Purnima Vrat Katha: आज पौष पूर्णिमा पर यहां से पढ़ें ये व्रत कथा, जीवन में मिलेगा फायदा

Paush Purnima Vrat Katha: आज पौष पूर्णिमा पर यहां से पढ़ें ये व्रत कथा, जीवन में मिलेगा फायदा

0
Paush Purnima Vrat Katha: आज पौष पूर्णिमा पर यहां से पढ़ें ये व्रत कथा, जीवन में मिलेगा फायदा
पौष पूर्णिमा व्रत कथा हिंदी में

Paush Purnima Vrat Katha: पौष माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि पौष पूर्णिमा पर श्रद्धा के साथ किया गया स्नान और दान व्यक्ति के पापों का नाश करता है. इस पावन अवसर पर पूजा के बाद भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ना अनिवार्य माना गया है.

पौष पूर्णिमा 2026 की तिथि

पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में पौष पूर्णिमा का व्रत 3 जनवरी, गुरुवार को रखा जाएगा. इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और विधि-विधान से भगवान सत्यनारायण की पूजा करते हैं. सनातन धर्म में किसी भी व्रत या उपवास को कथा के बिना अधूरा माना गया है, इसलिए पौष पूर्णिमा के दिन व्रत कथा का पाठ और श्रवण विशेष फल प्रदान करता है.

गंगा स्नान और व्रत का पुण्य फल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र तीर्थ स्थल पर स्नान करने से व्यक्ति पापमुक्त होता है और उसे स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है. यह दिन आत्मशुद्धि, दान और संयम का प्रतीक माना गया है, जिससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

पौष पूर्णिमा व्रत कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में कार्तिका नगरी में चंद्रहाश नामक एक धर्मपरायण राजा राज्य करता था. उसी नगर में धनेश्वर नाम का एक ब्राह्मण अपनी पत्नी के साथ रहता था. उसके पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं थी, लेकिन संतान न होने के कारण वह अत्यंत दुखी रहता था.

ये भी पढ़ें: पौष पूर्णिमा पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें महत्व

मां चंडी की कृपा से प्राप्त वरदान

एक बार नगर में एक योगी आए. उन्होंने धनेश्वर के घर को छोड़कर अन्य सभी घरों से भिक्षा ली और गंगा तट पर भोजन किया. कारण पूछने पर योगी ने बताया कि नि:संतान व्यक्ति के घर का अन्न पतितों के अन्न के समान माना जाता है. यह सुनकर धनेश्वर व्यथित हुआ और संतान प्राप्ति का उपाय पूछा. योगी के निर्देश पर उसने वन में जाकर मां चंडी की नियमित पूजा और उपवास किया. सोलहवें दिन मां चंडी ने स्वप्न में दर्शन देकर 32 पूर्णिमा व्रत करने पर संतान प्राप्ति का वरदान दिया. तभी से पूर्णिमा व्रत को सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला और विशेष फलदायी माना जाता है.

Previous article Magh Mela 2026: आज से शुरू हुआ माघ मेला, इन तिथियों पर मिलेगा अमृत स्नान का लाभ
Next article Paush Purnima Vrat 2026 Shubh Muhurat: पौष पूर्णिमा पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें महत्व
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel