[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Paush Purnima 2025: यहां से जानें पौष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त, देखें मुहूर्त और महत्व

Paush Purnima 2025: यहां से जानें पौष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त, देखें मुहूर्त और महत्व

0
Paush Purnima 2025: यहां से जानें पौष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त, देखें मुहूर्त और महत्व
Paush Purnima 2025 Exact Date

Paush Purnima 2025: पौष पूर्णिमा का दिन पौष महीने का आखिरी दिन होता है और इसे विशेष रूप से संतों और साधुओं के लिए खास माना जाता है. इस दिन, लाखों लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और पुण्य कमाने के लिए दान करते हैं. कई पुराणों में कहा गया है कि पौष पूर्णिमा के दिन स्नान और पुण्य कार्यों से व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है.

पौष पूर्णिमा 2025 की तिथि

पौष पूर्णिमा 13 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी.इस दिन महाकुंभ का पहला शाही स्नान भी होगा. पौष पूर्णिमा के दिन से माघ मास के पवित्र व्रतों की शुरुआत होती है और इस दिन शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है.

जानें क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति, जानें इस दिन दान पुण्य का महत्व

पौष पूर्णिमा 2025 का मुहूर्त

पौष पूर्णिमा 13 जनवरी 2025 को सुबह 5:03 बजे शुरू होगी और 14 जनवरी 2025 को सुबह 3:56 बजे तक समाप्त होगी.

स्नान और दान मुहूर्त: सुबह 5:27 बजे से 6:21 बजे तक
सत्यनारायण पूजा मुहूर्त: सुबह 9:53 बजे से 11:11 बजे तक
चंद्रोदय समय: शाम 5:04 बजे
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: रात 12:03 बजे से 12:57 बजे तक

पौष पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का महत्व

पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप समाप्त हो जाते हैं और उसे जीवन-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है. इस दिन किए गए सभी पुण्य कार्यों का फल अनंतकाल तक मिलता है. खासकर काशी, प्रयाग और हरिद्वार जैसी पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है. ऐसा माना जाता है कि महाकुंभ के समय प्रयागराज के संगम में स्नान करने से मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं.

इस दिन विशेष रूप से माघ स्नान का संकल्प लिया जाता है, क्योंकि इस दिन किए गए पुण्य कार्यों से जीवन में सुख और शांति मिलती है. पौष पूर्णिमा के दिन व्रत, पूजा, स्नान और दान करने से जीवन में खुशहाली और भगवान की कृपा मिलती है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Previous article जानें क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति, जानें इस दिन दान पुण्य का महत्व
Next article औरंगाबाद में 69 लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रैक्टर जब्त, पुलिस को चकमा देकर भागे तस्कर
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel