[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Paush Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत में खुलेंगे किस्मत के द्वार, जानें मुहूर्त और आसान पूजा विधि

Paush Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत में खुलेंगे किस्मत के द्वार, जानें मुहूर्त और आसान पूजा विधि

0
Paush Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत में खुलेंगे किस्मत के द्वार, जानें मुहूर्त और आसान पूजा विधि
पौष प्रदोष व्रत 2025 से पहले जान लें मुहूर्त और आसान पूजा विधि

Paush Pradosh Vrat 2025 Date and Time: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने वाला अत्यंत प्रभावकारी उपवास माना जाता है. हर महीने त्रयोदशी तिथि पर रखा जाने वाला यह व्रत जीवन से नकारात्मकता दूर करता है और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग खोलता है. पौष मास में आने वाला यह प्रदोष व्रत विशेष रूप से फलदायी माना गया है, क्योंकि इस समय की गई पूजा तेजी से शुभ फल देती है.

पौष प्रदोष व्रत 2025: तिथि और मुहूर्त

  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 16 दिसंबर 2025, रात 11:57 बजे
  • त्रयोदशी समाप्त: 18 दिसंबर 2025, सुबह 2:32 बजे
  • व्रत का दिन: 17 दिसंबर 2025
  • प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 6:04 बजे से 8:41 बजे तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 17 दिसंबर, शाम 5:11 बजे से 18 दिसंबर, सुबह 7:08 बजे तक
  • मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करने से साधक को दोगुना फल प्राप्त होता है. इस काल में की गई आराधना बाधाएं दूर करती है और शिव कृपा तुरंत मिलती है.

सरल पूजा विधि

  • पौष प्रदोष व्रत में कठिन विधियों की आवश्यकता नहीं, बल्कि श्रद्धा सबसे बड़ा माध्यम मानी गई है.
  • पूजा स्थल पर लाल कपड़ा बिछाकर शिव-पार्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें.
  • शिवलिंग को दूध, गंगाजल और शुद्ध जल से अभिषेक करें.
  • भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें और माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं.
  • घी का दीपक जलाकर शिव-पार्वती की आरती करें.
  • सफेद मिठाई का भोग लगाएं और सभी को प्रसाद वितरित करें.
  • दान का विशेष महत्व है—कपड़े, भोजन या धन जरूरतमंदों को अवश्य दें.

ये भी पढ़ें: 16 या 17 दिसंबर, कब है साल का आखिरी प्रदोष व्रत इस दिन, जानिए शुभ मुहूर्त

पौष प्रदोष व्रत क्यों माना जाता है बेहद खास?

  • शास्त्रों के अनुसार यह व्रत न केवल शिव-पार्वती का आशीर्वाद दिलाता है, बल्कि जीवन में कई तरह के सकारात्मक परिवर्तन लाता है.
  • पापों का नाश और कर्मों की शुद्धि
  • पितरों की शांति एवं परिवार में सुख-शांति
  • मानसिक सुकून और आध्यात्मिक उन्नति
  • स्वास्थ्य, धन और भाग्य में वृद्धि
  • यह व्रत साधक के जीवन में स्थिरता, शांति और सुरक्षा का भाव बढ़ाता है. माना जाता है कि पूर्ण भक्ति के साथ किया गया पौष प्रदोष व्रत असंभव को भी संभव बना देता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Previous article Health Tips: क्या आपको भी है रील्स देखने की आदत, तो हो जाएं सावधान
Next article अब एलन मस्क से लोहा लेगा पाकिस्तान, मंत्री ने कहा- बात नहीं मानी तो ब्राजील वाला हाल करेंगे
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel