[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Paush Month 2025: आज से शुरू हुआ पौष का महीना, जानें सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए क्या करें

Paush Month 2025: आज से शुरू हुआ पौष का महीना, जानें सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए क्या करें

0
Paush Month 2025: आज से शुरू हुआ पौष का महीना, जानें सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए क्या करें
सूर्य देव को जल अर्पित करते हुए (एआई तस्वीर)

Paush Month 2025: आज यानी 5 दिसंबर 2025 से पौष मास या पौस महीने की शुरुआत हो चुकी है, वहीं इस महीने का समापन 3 जनवरी 2026 को होगा. हिंदू धर्म में यह महीना सूर्य देव को समर्पित माना गया है. माना जाता है कि इस महीने सूर्य देव की पूजा के साथ यदि कुछ विशेष कार्य किए जाएँ, तो घर में सुख–समृद्धि आती है. आइए जानते हैं कि पौष महीने में किन चीज़ों को करना शुभ माना जाता है.

पौष महीने में क्या करना चाहिए?

जल अर्पण – इस महीने सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें. ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है.

मंत्रों का जाप – इस महीने सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए. इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं.

दान–पुण्य – पौष महीने में दान–पुण्य करना अत्यंत उत्तम माना जाता है. इस महीने आप ज़रूरतमंदों को कपड़े, भोजन सामग्री और अनाज आदि का दान कर सकते हैं. कहते हैं कि इससे सूर्य देव की कृपा बनी रहती है और घर में सौभाग्य आता है.

धार्मिक ग्रंथों का पाठ – इस महीने धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना चाहिए. इससे मन को शांति मिलती है.

सात्त्विक भोजन – इस महीने सात्त्विक भोजन का सेवन करना चाहिए. कहा जाता है कि पौष का महीना धार्मिक कार्यों और दान–पुण्य के लिए श्रेष्ठ होता है. ऐसे में तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली, प्याज़ और लहसुन आदि का सेवन अशुभ माना जाता है.

सूर्य देव के मंत्र

  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।
  • ॐ सूर्याय नमः।
  • ॐ घृणि सूर्याय नमः।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article मुझे सच बताना कि… अजीत अगरकर की पत्नी ने शेयर किया बर्डथे पर पोस्ट, फैन ने किया चौंकाने वाला कमेंट
Next article Bigg Boss 19: बिग बाॅस 19 की ट्रॉफी का पहला लुक हुआ रिवील, चमक और डिजाइन ने खींचा सबका ध्यान
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel