[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion पद्मिनी एकादशी से जुड़ी राजा कीर्तिवीर्य और रानी पद्मिनी की कथा, जानें यहां

पद्मिनी एकादशी से जुड़ी राजा कीर्तिवीर्य और रानी पद्मिनी की कथा, जानें यहां

0
पद्मिनी एकादशी से जुड़ी राजा कीर्तिवीर्य और रानी पद्मिनी की कथा, जानें यहां
पद्मिनी एकादशी से जुड़ी राजा कीर्तिवीर्य और रानी पद्मिनी की कथा

डॉ राकेश कुमार सिन्हा ‘रवि’

Padmini Ekadashi 2026: पुरुषोत्तम मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की पद्मिनी एकादशी को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. इसे पुरुषोत्तमी और कमला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और अंतकाल में उसे श्रीविष्णु लोक की प्राप्ति होती है. स्कन्द पुराण, पद्म पुराण, भविष्य पुराण और विष्णु पुराण में इस एकादशी का विशेष महात्म्य बताया गया है. कहा गया है कि इस व्रत से बढ़कर न कोई यज्ञ है और न कोई पुण्य अनुष्ठान.

पद्मिनी एकादशी 2026 शुभ तिथि और पारण समय

अधिक ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पवित्र पद्मिनी एकादशी इस वर्ष 27 मई 2026, बुधवार को मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग में उदयातिथि को विशेष महत्व दिया जाता है, इसलिए श्रद्धालु इसी दिन व्रत रखेंगे.

  • एकादशी तिथि आरंभ: 26 मई 2026, मंगलवार को सुबह 5:10 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: 27 मई 2026, बुधवार को सुबह 6:21 बजे
  • व्रत रखने की तिथि: 27 मई 2026
  • पारण का शुभ समय: 28 मई 2026 को सुबह 5:25 बजे से 7:56 बजे तक

धार्मिक मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास में आने वाली पद्मिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की विशेष कृपा दिलाने वाला माना जाता है।

राजा कीर्तिवीर्य और रानी पद्मिनी की कथा

त्रेता युग में महिष्मति नगरी के राजा कीर्तिवीर्य अपनी हजार पत्नियों के साथ सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे थे, लेकिन संतान सुख से वंचित थे. अनेक उपायों और पूजा-पाठ के बाद भी जब कोई समाधान नहीं मिला, तब राजा ने तपस्या करने का निश्चय किया. उनकी प्रिय पत्नी रानी पद्मिनी भी साथ में गंधमादन पर्वत पर कठोर तप में लीन हो गईं.

रानी पद्मिनी की अखंड भक्ति और तपस्या से प्रसन्न होकर माता अनुसुइया प्रकट हुईं. उन्होंने बताया कि अधिमास में आने वाली इस विशेष एकादशी का व्रत सभी मनोकामनाएं पूर्ण करता है. माता के निर्देशानुसार राजा और रानी ने पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान से पद्मिनी एकादशी का व्रत किया.

ये भी पढ़ें: पद्मिनी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि के सा​थ बनेगा रवि योग,जानें शुभ मुहूर्त

पद्मिनी एकादशी का आध्यात्मिक संदेश

व्रत के प्रभाव से रानी पद्मिनी ने नौ महीने बाद पुत्ररत्न को जन्म दिया. तभी से इस एकादशी का नाम पद्मिनी एकादशी पड़ा. यह व्रत अटूट आस्था, आंतरिक शुद्धता और निस्वार्थ भक्ति का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक दृष्टि से यह एकादशी सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर भगवान विष्णु के प्रति समर्पण का संदेश देती है.

Previous article Banka News : नाली निर्माण नहीं होने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण
Next article इंस्टाग्राम हैक से X अकाउंट ब्लॉक तक, क्या CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर बढ़ा दबाव?
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel