[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Numerology Horoscope Today: आज 29 दिसंबर को चंद्र प्रभाव में कौन से मूलांक रहेंगे लकी, जानें किसके लिए मूलांक को मिलेगा भाग्य का साथ

Numerology Horoscope Today: आज 29 दिसंबर को चंद्र प्रभाव में कौन से मूलांक रहेंगे लकी, जानें किसके लिए मूलांक को मिलेगा भाग्य का साथ

0
Numerology Horoscope Today: आज 29 दिसंबर को चंद्र प्रभाव में कौन से मूलांक रहेंगे लकी, जानें किसके लिए मूलांक को मिलेगा भाग्य का साथ
आज 29 दिसंबर 2025 का मूलांक फल

Numerology Horoscope Today: अंक ज्योतिष में किसी भी तारीख का विशेष महत्व होता है. आज तारीख 29 है, जिसका योग 2+9 = 11 और आगे चलकर 1+1 = 2 बनता है. यानी आज का दिन चंद्रमा के प्रभाव वाला है, जो भावनाओं, मन, सहयोग और संतुलन का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में आज कुछ मूलांकों को विशेष लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ को धैर्य रखने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मूलांक 1 से 9 तक का आज का मूलांक भविष्यफल

मूलांक 1 (सूर्य)

आज आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर निर्णय न लें. सरकारी या वरिष्ठ लोगों से लाभ मिल सकता है.

मूलांक 2 (चंद्र)

आज का दिन आपके लिए सबसे शुभ है. मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. भाग्य आपका पूरा साथ देगा.

मूलांक 3 (गुरु)

कामकाज में सकारात्मक संकेत मिलेंगे. शिक्षा, सलाह और धार्मिक कार्यों से जुड़ाव बढ़ेगा. आर्थिक मामलों में संतुलन रखें.

मूलांक 4 (राहु)

आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. कोई बड़ा फैसला टालना बेहतर रहेगा. धैर्य रखने से नुकसान से बच सकते हैं.

मूलांक 5 (बुध)

संचार और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. नए संपर्क बनेंगे और रुके काम आगे बढ़ सकते हैं.

ये भी देखें: आज सोमवार 29 दिसंबर को  चंद्र देव की कृपा से बदलेगा आपका दिन, जानें आसान ज्योतिषीय उपाय

मूलांक 6 (शुक्र)

आज सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है. प्रेम और दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी. कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी.

मूलांक 7 (केतु)

आत्मचिंतन का दिन है. अकेलेपन का अहसास हो सकता है, लेकिन आध्यात्मिक कार्यों से मन को शांति मिलेगी.

मूलांक 8 (शनि)

मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा. आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखने से भविष्य में लाभ होगा.

मूलांक 9 (मंगल)

ऊर्जा और साहस से भरपूर दिन है. लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखें. सही दिशा में प्रयास करने से सफलता मिल सकती है.

Previous article Aaj Ka Rashifal Upay: आज सोमवार 29 दिसंबर को  चंद्र देव की कृपा से बदलेगा आपका दिन, जानें आसान ज्योतिषीय उपाय
Next article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के काफिले में घुसा स्कूटी सवार!
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel