[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion New Year 2026 Numerology: नए साल की पहली गलती बन सकती है सालभर की परेशानी

New Year 2026 Numerology: नए साल की पहली गलती बन सकती है सालभर की परेशानी

0
New Year 2026 Numerology: नए साल की पहली गलती बन सकती है सालभर की परेशानी
साल हमेशा पूरा लिखें, 2026, न कि 26

New Year 2026 Numerology: नया साल केवल तारीख बदलने का नाम नहीं, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा, नए संकल्प और सकारात्मकता लाने का अवसर होता है. शास्त्रों, ज्योतिष और परंपराओं के अनुसार, साल के पहले दिन की गई छोटी-छोटी बातें पूरे वर्ष पर गहरा प्रभाव डालती हैं. इसलिए नए साल 2026 की शुरुआत सोच-समझकर और शुभ नियमों के साथ करनी चाहिए.

साल हमेशा पूरा लिखें: 2026, न कि 26

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, किसी भी वर्ष को संक्षेप में लिखना शुभ नहीं माना जाता. खासतौर पर “26” अंक को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है, जो देरी, बाधा, संघर्ष और कठिनाइयों का संकेतक माना जाता है. इसलिए दिनांक लिखते समय 01-01-2026 जैसे पूर्ण वर्ष का ही प्रयोग करें. मान्यता है कि पूरा वर्ष लिखने से जीवन में स्पष्टता, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

नए साल के पहले दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

पैसों से जुड़ी भूल

नए साल के पहले दिन किसी को उधार देना, लेना या पैसों का लेन-देन करना अशुभ माना जाता है. इससे पूरे साल आर्थिक तंगी के योग बन सकते हैं.

विवाद और नकारात्मकता से बचें

किसी भी प्रकार का झगड़ा, बहस या कटु वचन नए साल के दिन नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि साल की शुरुआत जैसी होती है, पूरा साल वैसा ही गुजरता है.

कपड़ों का विशेष ध्यान रखें

फटे, पुराने, काले रंग के या उधार लिए हुए कपड़े नए साल के दिन पहनने से बचें. साफ, नए और हल्के रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं.

आलस्य से दूरी बनाएं

नए साल के दिन देर तक सोना या आलस्य में समय गंवाना अशुभ माना गया है. प्रातःकाल उठकर स्नान, पूजा और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करें.

ये भी पढ़ें:  नए साल का पहला महीना, कौन-सी राशि उड़ाएगी सफलता की पतंग, जानें जनवरी 2026 मासिक राशिफल

शुभ नियमों से बनेगा 2026 मंगलमय

यदि नए साल 2026 की शुरुआत शुभ विचार, सही नियमों और सकारात्मक ऊर्जा के साथ की जाए, तो पूरा वर्ष सुख, समृद्धि और सफलता से भरपूर रहता है. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप आने वाले साल को वास्तव में मंगलमय बना सकते हैं.

Previous article Happy New Year 2026: रात से ही फूटने लगे पटाखे, नये साल के जश्न में डूबा शहर
Next article Jharkhand School : नये साल में बदलेगी तस्वीर, इस साल झारखंड के सरकारी स्कूल होंगे चकाचक
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel