[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion New Year 2026 Astrology: धन की परीक्षा लेगा काल और नया साल

New Year 2026 Astrology: धन की परीक्षा लेगा काल और नया साल

0
New Year 2026 Astrology: धन की परीक्षा लेगा काल और नया साल
नए साल 2026 की ज्योतिष भविष्यवाणियां

सदगुरुश्री दयाल
(डॉ स्वामी आनंद जी)

New Year 2026 Astrology:  कुछ वर्ष इतिहास में तिथियों और घटनाओं से नहीं, बल्कि अनुभूतियों से पहचाने जाते हैं. वर्ष 2026 भी ऐसा ही प्रतीत होता है. यह ऐसा कालखंड होगा जो मनुष्य को सामाजिक मूल्यों, करियर, आर्थिक रीढ़ और भरोसे की बुनियाद पर परखेगा. यह संकट किसी महामारी की तरह दिखाई नहीं देगा, पर भीतर तक असर करेगा—देह पर नहीं, बल्कि व्यवस्था, जेब और विश्वास पर. यह साल बाहरी शोर से अधिक आंतरिक हलचल का होगा.

नवविचार बनाम जड़ता: परिवर्तन का निर्णायक काल

  • आने वाला वर्ष केवल नई सोच नहीं, बल्कि गहरे परिवर्तन का संवाहक बनेगा. जो पुराने डर, जड़ मान्यताओं और अहंकार से चिपके रहेंगे, वे धीरे-धीरे हाशिये पर चले जाएंगे. वहीं जो लोग नए ज्ञान, विज्ञान, तकनीक और चेतना को अपनाने के लिए तैयार होंगे, उनके लिए अवसरों के द्वार खुलेंगे.
  • ज्योतिष, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध और चौंकाने वाले रहस्य सामने आ सकते हैं. लेकिन रिश्तों और सामाजिक ढांचे में दरारें भी दिखेंगी, क्योंकि परिवर्तन हर किसी को सहज नहीं लगता.

विक्रम संवत् 2082: सूर्य राजा, चंद्र मंत्री

वैदिक ज्योतिष की सूक्ष्म दृष्टि से देखें तो विक्रम संवत् 2082 (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से 18 मार्च 2026 तक) में सूर्य राजा और चंद्र मंत्री हैं. यह योग प्रारंभिक महीनों में नेतृत्व परिवर्तन, जल-संबंधी संकट, प्रशासनिक अस्थिरता और जनता में असंतोष के संकेत देता है.
वर्ष की शुरुआत में उथल-पुथल और प्राकृतिक कारणों से हानि की आशंका बनी रहेगी, विशेषकर जल और मौसम से जुड़ी घटनाएं चिंता बढ़ा सकती हैं.

संवत् 2083: बृहस्पति और मंगल का प्रभाव

  • 19 मार्च 2026 से विक्रम संवत् 2083 का आरंभ होगा, जहां बृहस्पति राजा और मंगल मंत्री होंगे. यह संयोजन वैश्विक स्तर पर नए शक्ति-संतुलन, सुरक्षा नीतियों और आक्रामक निर्णयों का संकेत देता है.
  • शनि वर्षभर मीन राशि में रहकर नई सामाजिक-आर्थिक संरचनाओं की नींव रखेंगे. राहु कुंभ और केतु सिंह में रहकर राजनीतिक, तकनीकी और सामाजिक स्तर पर अचानक घटनाएं और असंतुलन पैदा कर सकते हैं.

शनि का न्यायासन: कर्मफल का वर्ष

इस वर्ष शनि केवल कठोर नहीं, बल्कि पूर्णतः निष्पक्ष न्यायाधीश की भूमिका में होंगे. जिन व्यवस्थाओं ने उधार की समृद्धि, दिखावटी स्थिरता और सतही विकास पर भरोसा किया है, उनसे अब हिसाब लिया जाएगा. बैंकिंग, कॉरपोरेट, शासन और नीतिगत ढांचे—सबके लिए यह कर्मफल का समय होगा. टालमटोल, लापरवाही और नैतिक शिथिलता अब छिप नहीं पाएगी.

ये भी पढ़ें:  कितना शक्तिशाली है नए युग का एआई ज्योतिषी? जानें इसकी असली ताकत

धन रहेगा, पर स्थिर नहीं

ग्रहों की स्थिति बताती है कि धन का प्रवाह रहेगा, लेकिन स्थिरता का अभाव रहेगा. निवेश में उतावलापन, योजनाओं में असंतुलन और भविष्य को लेकर अनिश्चितता समाज में व्याप्त रहेगी. यह समय विवेक, धैर्य और दीर्घकालिक सोच की परीक्षा लेगा.

एआई का युग: मशीनें लेंगी मनुष्य की जगह

2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का वास्तविक प्रभाव दिखाई देगा. काम करने के तरीके बदलेंगे, दफ्तरों की पारंपरिक दीवारें टूटेंगी. डिग्रियों से अधिक कौशल का मूल्य होगा.
प्रतिस्पर्धा अब मनुष्य से नहीं, मशीन से होगी. जो सीखने और खुद को अपडेट करने में असफल रहेगा, वह पीछे छूट जाएगा. कई पारंपरिक नौकरियां समाप्त होंगी, विशेषकर तकनीक और उससे जुड़े क्षेत्रों में.

चुनौतियां भी, संभावनाएं भी

  • हालांकि यह वर्ष संकटों का संकेत देता है, लेकिन संभावनाएं भी कम नहीं हैं. भारत के लिए डिजिटल कंटेंट, तकनीक, नए इनोवेटर्स और बौद्धिक संतुलन के क्षेत्र में अवसर बन सकते हैं.
  • प्राकृतिक आपदाओं से अधिक खतरा आर्थिक और संरचनात्मक असंतुलन से रहेगा. जनता पर दबाव बढ़ेगा, जबकि सत्ता और संसाधन कुछ हाथों में सिमटते दिख सकते हैं.
Previous article Best Home Remedies for Flaky Skin Treatment: फ्लीकी और झुर्रियों वाली त्वचा के लिए 5 बेहतरीन घरेलू नुस्खे
Next article डिलीवरी वाले बार-बार कॉल क्यों करते हैं, जबकि आपका पता सही होता है? जानिए वजह
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel