[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion New Year 2025: भगवान गणेश के प्रिय दिन बुधवार से हुई नए साल की शुरूआत, ऐसे करें गणपति बप्पा की पूजा

New Year 2025: भगवान गणेश के प्रिय दिन बुधवार से हुई नए साल की शुरूआत, ऐसे करें गणपति बप्पा की पूजा

0
New Year 2025: भगवान गणेश के प्रिय दिन बुधवार से हुई नए साल की शुरूआत, ऐसे करें गणपति बप्पा की पूजा
Ganpati Bappa puja vidhi

New Year 2025: सनातन धर्म के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश के लिए विशेष महत्व रखता है. इस दिन उनकी पूजा अर्चना की जाती है. इसके साथ ही, श्रद्धा पूर्वक व्रत करने से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है. इस वर्ष नए साल 2025 की शुरुआत बुधवार के दिन होने जा रही है. इस कारण इसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है, क्योंकि बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और संकटहर्ता के रूप में भी जाना जाता है. यदि नए साल की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा और आराधना के साथ की जाए, तो पूरा वर्ष सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रहेगा. साथ ही, सभी प्रकार के संकट समाप्त हो जाएंगे.

Happy New Year 2025 Spiritual Wishes: नए साल में यहां से भेजें भक्तिमय मैसेज, पूरे वर्ष रहेगी ईश्वर की कृपा

भगवान गणेश की पूजा करने की यह विधि अपनाएं

  • नए वर्ष के पहले दिन प्रातः जल्दी जागें.
  • स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें.
  • इसके पश्चात विधिपूर्वक भगवान गणेश की पूजा करें.
  • माला और दूर्वा घास अर्पित करें.
  • मोदक और फलों का भोग लगाएं.
  • जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें.
  • अंत में, लोगों को अन्न और धन का दान करें.

ग्रहों के राजकुमार हैं बुध

नवग्रहों में बुध ग्रह को सबसे आकर्षक और राजकुमार के रूप में देखा जाता है. यह पृथ्वी तत्व से संबंधित है और कन्या तथा मिथुन राशियों का स्वामी है. बुध ग्रह बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य, सुगंध और व्यापार का प्रतीक है. यह संचार के साथ-साथ कान, नाक और गले से भी जुड़ा हुआ है. बुद्धि की प्रखरता का स्रोत बुध है. गणित और वित्तीय मामलों में सफलता भी इसी ग्रह से प्राप्त होती है.

बिना बुध के बुद्धि का होना लगभग असंभव है. नए वर्ष में ये सभी गुण आपको प्राप्त हो सकते हैं, बशर्ते आपकी कुंडली में बुध मजबूत हो. यदि आप सुंदर त्वचा, तेज बुद्धि या पढ़ाई में उत्कृष्टता चाहते हैं, तो बुध को सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है. एक मजबूत बुध आपकी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है. यह आपको तीव्र बुद्धि, आकर्षक त्वचा, सौंदर्य और एकाग्रता का आशीर्वाद दे सकता है. आर्थिक सफलता भी बुध के माध्यम से ही प्राप्त होती है.

Previous article New Year 2025 Best Wishes : परिवार और दोस्तों को आज के दिन भेजें ये खास संदेश
Next article Bihar Weather: बिहार में शीतलहर कब से चलेगी? भागलपुर-पूर्णिया और आसपास जानिए कब से बढ़ेगी ठंड
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel