[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Navratri Vrat 2025: नवरात्रि में इन खास बातों का रखें ध्यान, जानिए व्रत के दौरान क्या करें और क्या न करें

Navratri Vrat 2025: नवरात्रि में इन खास बातों का रखें ध्यान, जानिए व्रत के दौरान क्या करें और क्या न करें

0
Navratri Vrat 2025: नवरात्रि में इन खास बातों का रखें ध्यान, जानिए व्रत के दौरान क्या करें और क्या न करें
शारदीय नवरात्रि

Navratri Vrat 2025: इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025, सोमवार से शुरू होगा और 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को दशहरे के साथ समाप्त होगा. नवरात्रि के ये 9 दिन मां दुर्गा के भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं. नवरात्रि के हर एक दिन मां के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाती है. मान्यता है कि यदि नवरात्रि के इन 9 दिनों में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा और व्रत किया जाए तो व्रती पर मां दुर्गा की कृपा सदा बनी रहती है. वहीं इस दौरान की गई कुछ गलतियों से पूजा का संपूर्ण फल नहीं मिल पाता है. इसलिए जानना बेहद जरूरी है कि नवरात्रि के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ताकि आपकी पूजा सफल हो सके.

व्रत के दौरान क्या करें?

  • नवरात्रि व्रत के दौरान व्रती को सात्त्विक आहार ग्रहण करना चाहिए. इस दौरान फल, दूध, दही, मेवे, साबूदाना, सिंघाड़ा आटा, राजगिरा आटा और सेंधा नमक का सेवन शुभ माना गया है.
  • नवरात्रि के समय प्रतिदिन माता की पूजा कर दीपक जलाना चाहिए. साथ ही दुर्गा सप्तशती, देवी कवच या दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए. इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में शांति व सुख-समृद्धि बनी रहती है.
  • माना जाता है कि व्रत के दौरान मन को शांत और सकारात्मक बनाए रखना बेहद जरूरी है. नकारात्मक सोच पूजा-पाठ और व्रत के फल को प्रभावित कर सकती है.
  • नवरात्रि के दौरान दान करने का विशेष महत्व है. जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान करना व्रत का पुण्य फल बढ़ाता है.

व्रत के दौरान क्या न करें?

  • नवरात्रि के दौरान तामसिक भोजन ग्रहण करना वर्जित माना गया है. प्याज, लहसुन, मांस और शराब का सेवन अशुभ माना जाता है.
  • माना जाता है कि व्रत के समय व्रती को क्रोध नहीं करना चाहिए और न ही किसी से झगड़ा करना चाहिए. इस दौरान अपशब्दों का प्रयोग वर्जित है.
  • व्रत के दौरान असत्य नहीं बोलना चाहिए और स्वयं पर संयम रखना आवश्यक है.
  • धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान व्रती को बाल और नाखून नहीं काटना चाहिए.
  • व्रत के समय शारीरिक और मानसिक रूप से स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़े: Navratri 2025: नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान

यह भी पढ़े: Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के 9 दिनों में ये 9 रंग क्यों माने जाते हैं शुभ, जानें इसका धार्मिक महत्व

Previous article जमीन विवाद में मारपीट
Next article Alto और Wagon R होगी देश की सबसे सस्ती कार, GST मिलने के बाद समझिए पूरा हिसाब
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel