[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Navratri Navami 2025: नवरात्रि पर इस दिन है नवमी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Navratri Navami 2025: नवरात्रि पर इस दिन है नवमी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

0
Navratri Navami 2025: नवरात्रि पर इस दिन है नवमी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
नवरात्रि पर यहां देखें नवमी का शुभ मुहूर्त

Navratri Navami 2025: शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन यानी महानवमी पर देवी दुर्गा के विशेष स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सिद्धि, यश, बल और धन प्रदान करती हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. इसके अलावा इस दिन पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति भी मिलती है. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कि इस बार नवरात्रि की नवमी तिथि का महत्व और शुभ मुहूर्त क्या है

नवरात्रि पर नवमी तिथि का शुभ मुहूर्त

इस साल नवरात्रि 9 के बजाय 10 दिनों की है, जिससे तिथि को लेकर कुछ कन्फ्यूजन हुआ. पंचांग के अनुसार 30 सितंबर की शाम 06:06 बजे से नवमी तिथि शुरू होगी और यह अगले दिन यानी 1 अक्टूबर की शाम तक चलेगी. उदय तिथि को ध्यान में रखते हुए, 1 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि मान्य होगी.

महानवमी का महत्व

महानवमी के दिन देवी दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप के साथ-साथ महिषासुरमर्दिनी रूप की भी पूजा की जाती है. महिषासुरमर्दिनी का अर्थ है – ‘महिषासुर का संहार करने वाली’. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. इस दिन हवन, पूजन और कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है.

मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि

दिन की शुरुआत सवेरे जल्दी उठकर स्नान से करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें. मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं. इसके बाद पुष्प अर्पित करें, रोली-कुमकुम से सिंदूर लगाएं और मिष्ठान व पांच प्रकार के फल भोग में चढ़ाएं. इस दिन देवी मां का अधिक से अधिक ध्यान करें और उनकी आरती जरूर करें. धार्मिक मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री को मौसमी फल, चना, पूड़ी, खीर, नारियल और हलवा विशेष प्रिय हैं.

ये भी देखें: नवरात्रि के नौवें दिन सुनें मां सिद्धिदात्री की ये कथा

मान्यता है कि इस दिन की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. इसलिए, नवरात्रि के नौवें दिन, यानी महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है.

Previous article ये हैं भारत की 5 सबसे महंगी डिग्रियां, एक साल की फीस में खाली हो जाती है जेब
Next article Rise And Fall: पवन सिंह के बाद मनीषा रानी की हुई शो में एंट्री, कहा- दुश्मन के हाथ नहीं आती
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel