[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Navratri 2025 Maha Navami: नवरात्रि की नवमी तिथि पर आज ऐसे करें हवन, जानें कन्या पूजन विधि

Navratri 2025 Maha Navami: नवरात्रि की नवमी तिथि पर आज ऐसे करें हवन, जानें कन्या पूजन विधि

0
Navratri 2025 Maha Navami: नवरात्रि की नवमी तिथि पर आज ऐसे करें हवन, जानें कन्या पूजन विधि
नवमी तिथि पर आज करें मां सिद्धिदात्री की पूजा

Navratri 2025 Maha Navami: आज 1 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन को महानवमी भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवमी पर विधिवत हवन, कंजक (कन्या पूजन) और अनुष्ठान करने के बाद ही नवरात्रि का समापन होता है.

मां सिद्धिदात्री पूजा का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:55 से 05:43 तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02:28 से 03:16 तक
  • सायाह्न सन्ध्या – शाम 06:27 से 07:39 तक
  • इस बार अभिजित मुहूर्त उपलब्ध नहीं है.

व्रत पारण का समय

नवरात्रि के 9 दिन का व्रत करने वाले भक्तों को दशमी तिथि पर सूर्योदय के बाद व्रत पारण करना चाहिए. इस बार आश्विन नवरात्रि व्रत का पारण 2 अक्टूबर, गुरुवार को किया जाएगा. वहीं, अगर आपने नवरात्रि के पहले दिन और अष्टमी का व्रत रखा है तो नवमी पर हवन और कन्या पूजन के बाद व्रत का समापन कर सकते हैं. व्रत का पारण देवी का प्रसाद ग्रहण करके ही करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: मां के चरणों में जो भेंट चढ़ाते हैं … आज दुर्गानवमी पर यहां से भेजें शुभकामनाएं, मैसेज और कोट्स

नवमी पर हवन विधि

  • नवरात्रि की नवमी पर हवन का विशेष महत्व है.
  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें और स्वच्छ वस्त्र पहनें.
  • हवन कुंड को साफ करके पवित्र स्थान पर स्थापित करें.
  • पूजा शुरू करने से पहले भगवान गणेश का ध्यान करें और गंगाजल का छिड़काव कर देवताओं का आवाहन करें.
  • आम की लकड़ी, घी और कपूर से अग्नि प्रज्ज्वलित करें और मंत्रोच्चारण करते हुए आहुति दें –
  • “ऊं आग्नेय नम: स्वाहा” (अग्नि देव)
  • “ऊं गणेशाय नम: स्वाहा” (भगवान गणेश)
  • “ऊं नवग्रहाय नम: स्वाहा” (नवग्रह)
  • “ऊं कुल देवताय नम: स्वाहा” (कुल देवता)
  • देवी दुर्गा के नौ रूपों का ध्यान करते हुए कम से कम 108 आहुतियां दें.
  • अंत में पान के पत्ते पर पूड़ी, हलवा, चना, सुपारी, लौंग आदि रखकर आहुति दें.
  • हवन के बाद माता की आरती और भोग लगाकर प्रसाद सभी को वितरित करें.

नवमी कन्या पूजन विधि

नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. हवन के बाद छोटी-छोटी कन्याओं को घर पर आमंत्रित किया जाता है. उन्हें पूड़ी, हलवा और चने का प्रसाद खिलाया जाता है. पूजा के बाद कन्याओं को श्रद्धा अनुसार उपहार या दक्षिणा दी जाती है. मान्यता है कि कन्या पूजन किए बिना नवरात्रि की साधना अधूरी मानी जाती है.

Previous article Aaj Ka Panchang : आज 1 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
Next article Bihar News: SIR से कांग्रेस संतुष्ट नहीं, राजेश राम बोले- हक की लड़ाई जारी रहेगी
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel