[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Mauni Amavasya 2026: इंद्रियां मौन होंगी तभी मन भी रहेगा मौन

Mauni Amavasya 2026: इंद्रियां मौन होंगी तभी मन भी रहेगा मौन

0
Mauni Amavasya 2026: इंद्रियां मौन होंगी तभी मन भी रहेगा मौन
मौनी अमावस्या 2026: इंद्रियां मौन होंगी तभी मन मौन रहेगा

    सलिल पांडेय, मिर्जापुर

    Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या केवल एक तिथि नहीं, बल्कि आत्मा की ओर लौटने का दिव्य अवसर है. यह पर्व हमें बाहरी शोरगुल, भौतिक आकर्षणों और चंचल प्रवृत्तियों से हटाकर अंतर्जगत की शांति में प्रवेश कराता है। ‘मौनी’ शब्द स्वयं संकेत करता है कि यह उत्सव शब्दों से नहीं, अनुभूति से जुड़ा है. यह आत्मशुद्धि, आत्मचिंतन और भगवद् चिंतन का महापर्व है.

    मौन का वास्तविक अर्थ : केवल वाणी नहीं, इंद्रियों का भी संयम

    मौन का अर्थ मात्र मुख से न बोलना नहीं है. शास्त्रीय दृष्टि से मौन तभी सिद्ध होता है जब मन को प्रभावित करने वाली पांचों ज्ञानेंद्रियां और कर्मेंद्रियां भी संयमित हों. यदि आंखें, कान, जिह्वा, त्वचा और नासिका बाहरी विषयों में रमी रहें, तो मन स्वतः अशांत रहेगा. मन के चंचल होने पर मौन एक दिखावा मात्र बनकर रह जाता है। इसलिए मौनी अमावस्या पर इंद्रिय-संयम के साथ मन को विराम देना ही सच्चा मौन है.

    मन, मौन और मनन : साधना की त्रिवेणी

    इस पर्व पर तीन शब्द विशेष ध्यान देने योग्य हैं—मन, मौन और मनन. ‘मन’ दो अक्षरों का है, ‘मौन’ ढाई का और ‘मनन’ तीन अक्षरों का. यह क्रम अपने आप में साधना की प्रक्रिया को दर्शाता है. मन यदि कर्मेंद्रियों और ज्ञानेंद्रियों के दो पाटों के बीच भटकता रहे, तो मौन संभव नहीं. साधना के माध्यम से जब शरीर और इंद्रियों को बाह्य प्रभावों से मुक्त किया जाता है, तभी मौन की अवस्था आती है. और जब मौन स्थिर हो जाता है, तब मनन आरंभ होता है. यही मनन अंतर्जगत में उस अमृत वर्षा को जन्म देता है, जिसकी तुलना किसी भी सांसारिक उपलब्धि से नहीं की जा सकती.

    मौन का वैज्ञानिक पक्ष : ऊर्जा संचय की प्रक्रिया

    मौन का वैज्ञानिक महत्व भी अत्यंत गहन है. जब मनुष्य मौन में जाता है, तो उसका शरीर शून्य में प्रवाहित तरंगीय शक्तियों को अधिक प्रभावी रूप से ग्रहण करने लगता है. ठीक वैसे ही जैसे स्विच ऑफ करने पर यंत्रों की बैटरी शीघ्र चार्ज हो जाती है. वायु में व्याप्त तरंगें, जल में समाहित औषधीय गुण, सूर्य किरणों की ऊर्जा, धरती से प्राप्त पोषक तत्व और अंतरिक्ष से प्रवाहित सूक्ष्म ऊर्जा—सबका अवशोषण मौन की अवस्था में तीव्र हो जाता है. यही कारण है कि मौन शरीर और मन, दोनों के लिए संजीवनी समान है.

    ये भी पढ़ें: मौनी अमावस्या आज, आत्मशुद्धि, आत्मचिंतन और भगवद् चिंतन का महापर्व

    विंध्याचल और मौन की शक्ति : एक पौराणिक दृष्टांत

    पौराणिक कथा के अनुसार, जब आदिपर्वत विंध्याचल ने क्रोधवश अपना विस्तार इतना बढ़ा लिया कि सूर्य का मार्ग बाधित होने लगा, तब देवताओं ने उसके गुरु अगस्त्य मुनि से सहायता मांगी. अगस्त्य के आदेश पर विंध्याचल ने मौन धारण कर लिया. यह मौन ही उसकी महानता का कारण बना. उसी मौन की शक्ति से वह अजेय हुआ और महालक्ष्मी, महाकाली, महासरस्वती सहित अनेक देवी-देवताओं ने वहां सिद्धियां प्राप्त कीं.

    मौनी अमावस्या : अनंत शक्तिदायी तिथि

    चंद्रमा का अमावस्या को न दिखना भी 16वीं कला है. पूर्णिमा से अमावस्या तक की यात्रा करते हुए चंद्रमा ओझल हो जाता है.

    • इस दिन आकाश से अनेक पोषक किरणें निकलती हैं.
    • चंद्रमा मन के देवता हैं, जबकि सूर्य शरीर के. सूर्य रक्त, मज्जा, मांस, अस्थि को पुष्ट करते हैं.
    • माघ माह में सूर्य के उत्तरायण होते अद्भुत तरंगों का प्रवाह धरती पर होता है. आदिकाल में ऋषि-मुनि इस अवधि में नदी तट पर तप कर उसका लाभ लेते रहे हैं.
    • सम्राट हर्षवर्धन प्रयाग संगम में स्वयं आते रहे.
    • माघ माह की मौनी अमावस्या को मौनव्रत करने से अद्भुत आंतरिक ऊर्जा की प्राप्ति होती है.
    Previous article मेष राशिफल 18 जनवरी 2026: आज प्रेम संबंध रहेगा तनावपूर्ण, भावनाओं पर रखें काबू, जाने स्वास्थ्य का हाल
    Next article Pawan Singh: “चुप रहलS कि ना तू”, अक्षरा सिंह का नाम आते ही पावर स्टार ने दिया गजब रिएक्शन
    Avatar Of Shaurya Punj
    शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
    ऐप पर पढें
    होम आप का शहर
    News Snap News Reel