[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion मौनी अमावस्या पर बन रहा है ये शुभ योग, शिव भक्तों को मिलेगा अपार लाभ

मौनी अमावस्या पर बन रहा है ये शुभ योग, शिव भक्तों को मिलेगा अपार लाभ

0
मौनी अमावस्या पर बन रहा है ये शुभ योग, शिव भक्तों को मिलेगा अपार लाभ
Mauni Amavasya 2025 Shubh Sanyog

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या, जो इस साल 29 जनवरी को पड़ रही है, एक खास और शुभ दिन माना जाता है. इस दिन खास योगों का संयोग बन रहा है, जो सभी भक्तों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. खासतौर पर, गंगा में स्नान करने का महत्व इस दिन और बढ़ जाता है. माना जाता है कि गंगा में स्नान करने से सभी पाप मिट जाते हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

शनि करेंगे मीन राशि में गोचर करेंगे, जानें पड़ेगा क्या असर

मौनी अमावस्या की मान्यता

मौनी अमावस्या को लेकर एक विशेष मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से किसी भी प्रकार के पाप, चाहे वे जान-बूझकर किए गए हों या अनजाने में, दूर हो जाते हैं. इस दिन विशेष रूप से भक्त भगवान शिव की पूजा करते हैं.

मौनी अमावस्या पर शिववास योग और सिद्धि योग

इस साल, मौनी अमावस्या पर दो विशेष योग बन रहे हैं. पहला योग है शिववास योग, जो 29 जनवरी को दिन के 6:05 बजे तक रहेगा. इसे भगवान शिव के साथ जुड़ा हुआ एक खास योग माना जाता है, जो भक्तों के लिए विशेष शुभ फल लेकर आता है.इसके अलावा, सिद्धि योग भी इस दिन बन रहा है, जो रात के 9:22 बजे तक रहेगा. सिद्धि योग को बेहद शुभ माना जाता है और इस दौरान भगवान शिव की पूजा से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं.

श्रवण और उत्तराषाढ़ा नक्षत्रों का भी बन रहा संयोग

मौनी अमावस्या पर श्रवण और उत्तराषाढ़ा नक्षत्रों का संयोग भी बन रहा है, जो पूजा के प्रभाव को और बढ़ा देता है. इस दिन की पूजा से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

मौनी अमावस्या की महत्वपूर्ण तिथियां और समय

मौनी अमावस्या की शुरुआत: 28 जनवरी, शाम 7:35 बजे से
मौनी अमावस्या का समापन: 29 जनवरी, शाम 6:05 बजे

मौनी अमावस्या का महत्व

इस दिन गंगा स्नान के बाद भगवान शिव की पूजा करना और दान-पुण्य करना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है. साथ ही, यह दिन ध्यान और साधना का भी है, जब भक्त पूरी श्रद्धा और ध्यान से भगवान शिव की उपासना करते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Previous article Emergency Box-office Collection: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी कंगना की ‘इमरजेंसी’, जानें चौथे दिन का कलेक्शन
Next article Dhanbad News: बूंद-बूंद के लिए तरस रहा धनबाद का यह इलाका, बीते 5 वर्षों से नहीं हो रही पानी की सप्लाई
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel