[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Masik Shivratri: मासिक शिवरात्रि के दिन करें ये शक्तिशाली उपाय, जीवन की हर समस्या से मिल सकता है छुटकारा

Masik Shivratri: मासिक शिवरात्रि के दिन करें ये शक्तिशाली उपाय, जीवन की हर समस्या से मिल सकता है छुटकारा

0
Masik Shivratri: मासिक शिवरात्रि के दिन करें ये शक्तिशाली उपाय, जीवन की हर समस्या से मिल सकता है छुटकारा
मासिक शिवरात्रि उपाय

Masik Shivratri: मासिक शिवरात्रि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा और अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ का अभिषेक, मंत्र-जाप, पूजा और चालीसा का पाठ अन्य दिनों की तुलना में अधिक प्रभावशाली होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि पर विधि-विधान से की गई पूजा के साथ यदि कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएं, तो पूजा का प्रभाव दोगुना हो जाता है. साथ ही ग्रह दोष, कार्य में बाधा, विवाह में देरी और रिश्तों में तनाव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है.

मासिक शिवरात्रि के दिन करें ये उपाय

मंत्र उच्चारण

मासिक शिवरात्रि के दिन महादेव के मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए. माना जाता है कि इससे मानसिक शांति मिलती है, नकारात्मकता जीवन से दूर रहती है और रिश्तों में तनाव कम होता है.

दीया जलाएं

इस दिन भक्तों को भगवान शिव के सामने सुबह और शाम के समय दीपक जलाना चाहिए. इसे बहुत शुभ माना जाता है. दीपक जलाने के लिए सरसों का तेल उत्तम माना गया है. कहा जाता है कि इससे घर से बुरी नजर दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

शिवलिंग पर चढ़ाएं गन्ने का रस

यदि आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं चल रही हैं या काम बनते-बनते रुक जाते हैं, तो मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाना बेहद प्रभावशाली माना जाता है. मान्यता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आर्थिक परेशानियों का नाश होता है.

काला तिल

यदि आपकी कुंडली में शनि या राहु-केतु की स्थिति कमजोर है, तो मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर काला तिल जरूर चढ़ाएं. इससे ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है.

अपराजिता के फूल

यदि आपके कार्य में बार-बार बाधाएं आ रही हैं और काम बनते-बनते रह जा रहा है, तो इस दिन शिवलिंग पर अपराजिता के फूल अवश्य अर्पित करें.

यह भी पढ़ें: Masik Shivratri Shiv Chalisa Path Benefits: मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें शिव चालीसा का पाठ, मिलेगा ये सारा फायदा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Baby Names: लड़के और लड़की दोनों के लिए प्यारे, यूनिक और अर्थ वाले नाम यहां देखें
Next article सावधान! बाइक की टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें आज का रेट, कहीं जेब पर भारी न पड़ जाए पेट्रोल का दाम
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel