[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion मार्च 2026 में मासिक शिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

मार्च 2026 में मासिक शिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

0
मार्च 2026 में मासिक शिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
शिवलिंग की पूजा करते हुए श्रद्धालु (AI निर्मित तस्वीर)

Masik Shivratri 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. साल 2026 में चैत्र माह में मासिक शिवरात्रि 17 मार्च, मंगलवार को होगी. इस दिन भक्त महादेव की विशेष पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से महादेव की कृपा से भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है.

मासिक शिवरात्रि मार्च 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

  • मासिक शिवरात्रि का व्रत: 17 मार्च 2026, मंगलवार को रखा जाएगा.
  • चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 17 मार्च को सुबह 09:23 बजे
  • चतुर्दशी तिथि समाप्ति: 18 मार्च को सुबह 08:25 बजे
  • निशिता काल (पूजा का समय): 17-18 मार्च की मध्यरात्रि 12:07 से 12:55 के बीच

पूजा विधि (Puja Vidhi)

  1. स्नान और संकल्प: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें. मासिक शिवरात्रि की मुख्य पूजा निशिता काल में होती है, लेकिन व्रत सुबह से ही रखा जाता है.
  2. अभिषेक: सबसे पहले शिवलिंग का गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर (पंचामृत) से अभिषेक करें.
  3. सामग्री अर्पण: भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, सफेद चंदन और भस्म अर्पित करें. माता पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं.
  4. चालीसा और मंत्र जाप: पूजा के दौरान “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें.
  5. दीपक और आरती: घी का दीपक या कपूर जलाकर आरती करें.
  6. पारण: पूजा के बाद शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करें.

मासिक शिवरात्रि का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त निष्ठापूर्वक मासिक शिवरात्रि का व्रत रखते हैं, उनके जीवन से बाधाएं दूर होती हैं और उन्हें सुख-शांति की प्राप्ति होती है. कई कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए और विवाहित महिलाएं वैवाहिक सुख की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Previous article अफगानिस्तान का दावा: पाकिस्तान में किए ड्रोन हमले, इस्लामाबाद में ‘हमजा’ और कोहाट सैन्य किला उड़े
Next article कल पटना में मैराथन, गंगा पथ और अटल पथ पर ट्रैफिक रहेगा ठप, जान लें नया रूट प्लान
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel