[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर इन रंगों के कपड़े पहनना शुभ, मिलती है सूर्य देव की कृपा

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर इन रंगों के कपड़े पहनना शुभ, मिलती है सूर्य देव की कृपा

0
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर इन रंगों के कपड़े पहनना शुभ, मिलती है सूर्य देव की कृपा
मकर संक्रांति के शुभ रंग

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है, जिसे शुभ परिवर्तन और नई ऊर्जा का संकेत माना जाता है. इस दिन सूर्य देव की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है और गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ मिलता किया जाता है. साथ ही दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है, जिसे अत्यंत फलदायी माना गया है. इस वर्ष 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसी कारण पूरे देश में इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस दिन रंगों को लेकर भी मान्यता है कि किन रंगों के परिधान को पहनना शुभ माना गया है.

केसरिया रंग: अग्नि और सूर्य की ऊर्जा का प्रतीक

सनातन परंपरा में केसरिया (ऑरेंज) रंग को त्याग, शक्ति और अग्नि का प्रतीक माना जाता है. यह रंग सूर्य देव से जुड़ा हुआ है. मकर संक्रांति के दिन केसरिया रंग के वस्त्र धारण करने से सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है.

गुलाबी रंग: प्रेम, सौभाग्य और लक्ष्मी कृपा

गुलाबी रंग माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है और यह अच्छे भाग्य का संकेत माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गुलाबी रंग पहनने से श्रीकृष्ण और राधा रानी भी प्रसन्न होते हैं. यह रंग प्रेम, कोमलता और मानसिक शांति प्रदान करता है.

लाल रंग: शुभता और वैवाहिक सुख का संकेत

लाल रंग को शुभता, शक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. यह रंग माता लक्ष्मी का आशीर्वाद दिलाने वाला होता है. विशेष रूप से महिलाओं के लिए मकर संक्रांति पर लाल रंग की साड़ी या सूट पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह सुहाग और पारिवारिक सुख का प्रतीक है.

पीला रंग: गुरु कृपा और विष्णु भक्ति

पीला रंग बृहस्पति ग्रह और भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है. ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह धर्म और अध्यात्म का कारक है. मकर संक्रांति पर पीले वस्त्र पहनने से श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है, मन सकारात्मक रहता है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं.

हरा रंग: गणपति और शिव कृपा का आशीर्वाद

हरा रंग भगवान गणेश को प्रिय है और यह हरियाली व सुख-शांति का प्रतीक है. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से गणपति और शिवजी दोनों की कृपा बनी रहती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.

Previous article ऑपरेशन सिंदूर की मार क्या भूल गया पाकिस्तान? एलओसी के पास फिर भेजे ड्रोन
Next article Bihar News: दरभंगा राजघराने की महारानी का निधन, 96 साल की उम्र में कामसुंदरी देवी ने ली आखिरी सांस, पूरे बिहार में शोक
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel