[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion इस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, निकाली जायेगी शिव बारात

इस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, निकाली जायेगी शिव बारात

0
इस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, निकाली जायेगी शिव बारात
Mahashivratri 2025 Date Shivbaarat

Mahashivratri 2025 Date: शिवरात्रि के अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) के तत्वावधान में महाशिवरात्रि को लेकर बैठक हुई. इसमें 26 फरवरी को निकाली जानेवाली बारात की तैयारी पर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता शैलेश्वर दयाल सिंह ने की.

संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी (मुख्य द्वार) इस वर्ष भी पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से सबसे पहली बारात निकालेगी. इसमें झांकियां, ताशा, ढोल, नगाड़ा आकर्षण के केंद्र होंगे. शिव बारात निकलने से पहले पूजा-अर्चना की जायेगी.

Mahashivratri 2025:  इस दिन है महाशिवरात्रि, जानें जलाअभिषेक समय और तिथि

किन रास्तों से होकर गुजरेगी शिव बारात

बारात हरमू रोड, शनि मंदिर, बकरी बाजार, कार्टसराय रोड, कोतवाली थाना रोड, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक से वापस होते हुए शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, ग्वाला टोली, न्यू मार्केट चौक, दुर्गा मंदिर रातू रोड होते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी. यहां शिव बारातियों का विश्वनाथ मंदिर समिति द्वारा स्वागत किया जायेगा. विवाह संपन्न होगा. समिति ने अधिक से अधिक भक्तों से भगवान शिव, माता पार्वती व भूत-पिचाश के स्वरूप में शामिल होने का आग्रह किया है. नौ फरवरी को कमेटी के पदाधिकारियों का गठन होगा.

महाशिवरात्रि 2025 डेट

हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है. इस बार यह पावन तिथि 26 फरवरी 2025 को पड़ रही है. माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा. पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा.

महाशिवरात्रि 2025 मुहूर्त

महाशिवरात्रि निशिता काल पूजा समय- 27 फरवरी को मध्यरात्रि 12 बजकर 27 मिनट से रात 1 बजकर 16 मिनट तक
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – 06:43 पीएम से 09:47 पीएम
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:47 पीएम से 12:51 एएम (27 फरवरी 2025)
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 12:51 एएम से 03:55 एएम (27 फरवरी 2025)
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 03:55 एएम से 06:59 एएम (27 फरवरी 2025)
शिवरात्रि पारण समय- 27 फरवरी को सुबह 6 बजकर 59 मिनट से सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक

Previous article Mahakumbh Mela 2025 : तड़के 3 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, त्रिवेणी संगम में आस्था का जनसमुद्र उमड़ा
Next article कलयुगी पत्नी की अजीबोगरीब हरकत, पति का किडनी बेच बॉयफ्रेंड संग हुई फरार
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel