[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर से शिव बारात, कानपुर झांकियां बनेंगी आकर्षण

महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर से शिव बारात, कानपुर झांकियां बनेंगी आकर्षण

0
महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर से शिव बारात, कानपुर झांकियां बनेंगी आकर्षण
शिवरात्रि पर निकलेगी शिवबारात

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर को लेकर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने की. बैठक में महाशिवरात्रि के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

15 फरवरी को निकलेगी शिव बारात

बैठक में अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि इस वर्ष भी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से सबसे पहले शिव बारात निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि शिव बारात हर साल श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का बड़ा केंद्र होती है.

कानपुर से आएंगी आकर्षक झांकियां

बैठक के दौरान झांकियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया. बताया गया कि इस बार कानपुर से विशेष झांकियां मंगाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी. ये झांकियां शिव विवाह और धार्मिक कथाओं पर आधारित होंगी.

8 फरवरी को मेहंदी-हल्दी कार्यक्रम

समिति द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि 8 फरवरी को पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर में दिन के 1 बजे से पहाड़ी बाबा का मेहंदी-हल्दी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

महाशिवरात्रि कब मनाई जाएगी?

इस वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 4:23 बजे शुरू होकर 16 फरवरी की शाम 5:09 बजे समाप्त होगी. शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि पर रात्रि के चारों प्रहर में शिव पूजन का विधान है. इसी कारण 15 फरवरी को ही काशी सहित पूरे क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा.

चार प्रहर का पूजा मुहूर्त

  • फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 15 फरवरी 2026 दिन रविवार की शाम 04 बजकर 23 मिनट पर
  • फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का समापन: 16 फरवरी दिन सोमवार की शाम 05 बजकर 09 मिनट पर
  • निशिता काल पूजा समय – 15 फरवरी 2026 की रात 11 बजकर 38 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट
  • अवधि – 00 घण्टे 51 मिनट
Previous article चीन की बढ़ेगी टेंशन: ट्रंप ने बनाया नया ‘ट्रेडिंग ब्लॉक’, अब दुनिया को मिनरल्स के लिए ड्रैगन की जरूरत नहीं!
Next article दिशा पाटनी-तलविंदर कर रहे डेट? सिंगर के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel