[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, महत्व, पूजा विधि और मंत्र

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, महत्व, पूजा विधि और मंत्र

0
Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, महत्व, पूजा विधि और मंत्र
माघ पूर्णिमा 2026

Magh Purnima 2026: साल 2026 में माघ पूर्णिमा 1 फरवरी को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त विधि-विधान से भगवान नारायण और माता लक्ष्मी की पूजा करता है और चंद्रदेव को अर्घ्य देता है, उसके जीवन में खुशहाली बनी रहती है. दुख और परेशानियां दूर होती हैं और सफलता प्राप्त होती है.

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:24 से 6:17 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 12:57 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:58 से 6:24 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:23 से 3:07 बजे तक

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

  • सूर्योदय: सुबह 7 बजकर 9 मिनट
  • चंद्रोदय: शाम 5 बजकर 26 मिनट

माघ पूर्णिमा पूजा विधि

माघ पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें. इसके बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें. फिर पूजा स्थल की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें. एक चौकी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करें और व्रत व पूजा का संकल्प लें.

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अक्षत, फूल, हल्दी, कुमकुम, रोली और चंदन अर्पित करें. इसके बाद धूप, अगरबत्ती और दीपक जलाएं. भोग अर्पित कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें. फिर व्रत कथा का पाठ करें और अंत में आरती के साथ पूजा संपन्न करें.

भगवान विष्णु मंत्र

  • ॐ नमोः नारायणाय॥
  • ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥
  • ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
    तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

माता लक्ष्मी मंत्र

  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं
  • “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः”
  • ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:

चंद्र देव मंत्र

  • ॐ केतवे नमः
  • ॐ स्थूलशिरसे नमः
  • ॐ शिरोमात्राय नमः

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Moong Chana Salad: बिजी लाइफस्टाइल के लिए बेस्ट रेसिपी, मिनटों में तैयार करें मूंग चना सलाद
Next article India EU Trade Deal: 18 साल का इंतजार खत्म, आज होगा भारत-EU ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ का एलान
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel