[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Magh Purnima 2024: पद्म योग में 24 को गंगा में लगेगी आस्था की डूबकी

Magh Purnima 2024: पद्म योग में 24 को गंगा में लगेगी आस्था की डूबकी

0
Magh Purnima 2024: पद्म योग में 24 को गंगा में लगेगी आस्था की डूबकी
Magh Purnima 2024

Magh Purnima 2024: 24 फरवरी (शनिवार) को माघ शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर सनातन धर्मावलंबी गंगा नदी में स्नान करने उमड़ेंगे. माघ मास को पुण्यकारी मास माना जाता है, इसलिए श्रद्धालु पूरे मास कल्पवास भी करते हैं. इस दिन गंगा स्नान, विष्णु की पूजा और दान-पुण्य करने से अनंत पुण्य का लाभ मिलता है. शास्त्रों में इस तिथि को अमृत तिथि कहा गया है.

Magh Purnima 2024: माघी पूर्णिमा का महत्व

माघी पूर्णिमा के दिन श्रीहरि के पूजन, पितृ श्राद्ध, निर्धन को दान देने से सुख-सौभाग्य, धन और मोक्ष की प्राप्ति होती है.
ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार माघी पूर्णिमा पर भगवान विष्णु स्वयं गंगाजल में विराजमान रहते हैं. इसीलिए इस दिन गंगाजल के स्पर्श मात्र से स्वर्ग का मार्ग खुल जाता है और गंगा में आस्था की डूबकी लगाने से जातक पापमुक्त होकर स्वर्ग लोक को पाता है.

Shukra Gochar March 2024: मार्च में होगा शुक्र का राशि परिवर्तन

Magh Purnima 2024: बना उत्तम संयोग

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि माघी पूर्णिमा पर ग्रह-गोचरों तथा शुभ संयोगों का शुभ संयोग बन रहा है.
इस दिन मघा नक्षत्र के साथ पद्म योग भी विद्यमान रहेगा.
माघ पूर्णिमा पर ऐसे उत्तम योग में पवित्र नदी या संगम में स्नान-पूजन करने से सूर्य व चन्द्रमा युक्त दोषों से मुक्ति, सौभाग्य व पुत्र रत्न की प्राप्ति तथा कष्टों से छुटकारा मिलता है.

Magh Purnima 2024: वैज्ञानिक दृष्टिकोण

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी माघ मास सहायक होता है.
फलस्वरूप माघी पूर्णिमा को स्नान करने से शरीर को बल और शक्ति की प्राप्ति होती है.
इसके अलावा माघ पूर्णिमा गंगा स्नान पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र हो तो वह दिन और भी शुभ हो जाता है.

Magh Purnima 2024: स्नान-दान व पूजन मुहूर्त:

पूर्णिमा तिथि: सूर्योदय से शाम 5:56 बजे तक
शुभ योग मुहूर्त: प्रातः 7:45 बजे से 9:11 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:40 बजे से 12:26 बजे तक
चर-लाभ-अमृत मुहूर्त: दोपहर 12:03 बजे से शाम 4:21 बजे तक

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Previous article Don 3: रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 में विलेन बनने पर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कभी भी फिल्म…
Next article सदन में उठा जमीन की जमाबंदी का मामला, सरकार ने बताई आधार से लिंक करने का अंतिम डेडलाइन
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel